*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

by
आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश
एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने बताया कि बीती रात भारी बारिश के कारण फोरलेन निर्माण कार्य से चम्बी क्षेत्र में जो दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनके प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मौके की रिपोर्ट तैयार करें ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जा सके।
केवल पठानिया ने यह भी बताया कि नागणपट में 3.36 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा इनडोर स्टेडियम लगभग पूर्ण हो चुका है और इसे शीघ्र ही क्षेत्रीय जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
बैठक में सुखाहार सिंचाई परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में एससी जल शक्ति विशाल जंवाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, खनन अधिकारी राजीव कालिया, डीएफओ धर्मशाला दिनेश कुमार, अतिरिक्त निदेशक कृषि राहुल कटोच, जिला परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 से 31 दिसम्बर तक बंद रहेगा शाहपुर-क्यारी-चतरेर मार्ग

धर्मशाला, 12 दिसम्बर। शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत शाहपुर-क्यारी-चतरेर रोड के उन्नयन कार्य के चलते यह मार्ग 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्षों के लगातार प्रयासों से शिक्षा का हब बनकर उभरा हरोली : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव – मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। ऊना, 26 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कई नामी संस्थान स्थापित हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर ने किया जागरूकता स्टॉल का शुभारंभ किया

एएम नाथ। चम्बा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो...
Translate »
error: Content is protected !!