शाहपुर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ : केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर, 2 जून।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के शुरू होने से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध न होने के कारण विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
केवल सिंह पठानिया ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को समझते हुए जनता को यह बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई है।May be an image of temple and text that says "KMEDICALOFFICER SHAHPUR"
उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा नागरिक अस्पताल शाहपुर का नया भवन लगभग तैयार हो चुका है और इसे शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल भवन के लिए 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा अस्पताल आगमन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सतलुज विद्युत निगम लिमिटेड के एचआर विभाग के प्रमुख शैलेश दत्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने निर्माणाधीन शाहपुर अस्पताल भवन, पॉली क्लीनिक शाहपुर तथा शहीद स्मारक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
समारोह के दौरान विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस मौके पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया,बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ सुनंदा पठानिया, पूर्व विस सचिव गोवर्धन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बीएम ठाकुर, एसीएफ पंकज, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज,डॉ. निखिल, डॉ. साहिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरिंद्र कुमार, संदीप, मीना देवी, पेंशन सैल के प्रधान प्रदीप बलौरिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, ओंकार राणा, वरयाम सिंह,विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान, नगर पंचायत शाहपुर के पार्षदगण,अस्पताल का समस्त स्टाफ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की हुई जीत : जयराम ठाकुर

भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महायुति पर विश्वास जताने के लिए देश का आभार एएम नाथ। शिमला :  महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की जीत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती चरण-दो से प्रदेश सरकार को मिलेगा 270 करोड़ का राजस्व : सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट

एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

यह कहानीडोनाल्डट्रंप के किसी सेक्स स्कैंडल की नहीं है। यह कहानी उस पावर स्कैंडल की है जो धोखे, ब्लैकमेल और बच्चियों की यौन शोषण की उस गंदी और डरावनी दुनिया से जुड़ा है। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!