महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की हुई जीत : जयराम ठाकुर

by
भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महायुति पर विश्वास जताने के लिए देश का आभार
एएम नाथ। शिमला :  महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की जीत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव नतीजों पर ये प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों राज्यों की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है जबकि महाराष्ट्र की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए महायुति को सत्ता की चाबी सौंपी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होने पर मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से भाजपा-महायुति ने महाराष्ट्र के समग्र विकास एवं जनता की आकांक्षाओं को प्राथमिकता से पूरा करने हेतु अहम भूमिका निभाई है और अब फिर से सत्ता में आकर अपने विकासरथ को आगे बढ़ाएगी।
निश्चित तौर पर मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि डबल इंजन वाली सरकार इसी रफ्तार के साथ महाराष्ट्र को उन्नति के पथ पर शीर्ष तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने सिर्फ़ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि जनता अब कांग्रेस पार्टी की जात-पात, क्षेत्रवाद और खटाखट झूठी गारंटियों पर विश्वास न कर केवल विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है। हरियाणा की तरह महाराष्ट्र की जनता ने भी कांग्रेस की झूठी गारंटियों को न मानते हुए केवल डबल इंजन की सरकार को ही प्राथमिकता दी है ताकि विकास निरंतर होता रहे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र प्रचार के दौरान ही जनता के जोश और समर्थन से तय हो गया था कि जनता केंद्र सरकार के साथ चलना चाह रही है। मुझे भी पार्टी ने कुछ स्थानों पर प्रचार के लिए भेजा और हमने कांग्रेस की झूठी गारंटियों से हिमाचल प्रदेश की आज जो हालत हुई है उसके बारे अपनी बात रखी। आज कांग्रेस महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी रह गई है। कांग्रेस नेता हार पर मंथन के बजाय झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आना चाहती है लेकिन राजस्थान, छतीसगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा में जिस प्रकार इनकी गारंटियों की हवा निकल गई उसी प्रकार आज महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस खात्मे की कगार पर आ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल मॉडल की बात करने वाले इनके राष्ट्रीय नेताओं को अब समझ लेना चाहिये कि जब आप चुनाव से पूर्व किए वायदे पूरे नहीं करेंगे और ऐसी झूठी गारंटियां ही देते रहेंगे तो कांग्रेस पार्टी का इससे भी बुरा हाल आने वाले दिनों में होने वाला है। देश की जनता केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी हुई गारंटी पर भरोसा करती है और उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राज्य चुनाव आयुक्त ने पालमपुर में पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को अधिकारियों से की बैठक*

एएम नाथ। पालमपुर, 6 जून :  आयुक्त राज्य चुनाव आयोग अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में पंचायती राज व शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली ट्रैकिंग हादसा: तेज बहाव में बहा टीम लीडर, रातभर चले रेस्क्यू के बाद व्यास किनारे मिला शव

एएम नाथ। मनाली : मनाली के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम और नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर ट्रैकिंग के दौरान बड़ा हादसा कर दिया। मनाली में ट्रैकिंग पर निकले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम और उनकी स्वर्गीय पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर रोहित कटवाल गिरफ्तार : माननीय अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

रोहित कटवाल की इंस्टाग्राम id भी इंडिया में बैन करवा दी गई  रोहित जसवाल । ऊना  : हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारीयों ने की DC अनुपम कश्यप से मुलाक़ात : प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी हासिल करने का दिया मशविरा

एएम नाथ। शिमला  : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां 09 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के दल से मुलाक़ात की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शॉल और टोपी से सम्मानित किया और उनके उज्जवल...
Translate »
error: Content is protected !!