शिअद नेता मजीठिया जमानत के बाद नाभा जेल से बाहर आए : जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने अपनी मूंछों को फिर खास अंदाज में घुमाया

by

पटियाला, 03 फरवरी :  शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उच्चतम न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को पटियाला की न्यू नाभा जेल से बाहर आ गए।

सात महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 25 जून को अमृतसर स्थित उनके आवास से मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें कथित तौर पर मादक पदार्थों के 540 करोड़ रुपये का धनशोधन भी शामिल है।

मजीठिया के समर्थक जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए जमा हुए और शिअद के समर्थन में नारे लगाए। दोपहर करीब 2:15 बजे जेल से बाहर आने के बाद मजीठिया ने अपनी मूंछों को अपने खास अंदाज में घुमाया, जिससे उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। उनके समर्थकों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। एक कार की छत पर बैठे हुए उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद किया।  उन्होंने हाथ जोड़कर अपने समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया।मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने कहा, “मैं आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के कारण बाहर आया हूं।” अकाली नेता की पत्नी, गनीव कौर मजीठिया भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने ईश्वर और उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “यह सत्य की जीत है। सरकार यह भूल गई थी कि ऊपर ईश्वर है।” जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे जहां मजीठिया के समर्थक मिठाई के डिब्बे लाते नजर आए।अमृतसर में मजीठिया के आवास के बाहर उनके समर्थक इकट्ठे हुए, मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर डांस किया।

मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने सोमवार को मजीठिया को जमानत देने का आदेश दिया। यह सुनवाई पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चार दिसंबर के उस आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई, जिसमें उन्हें इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर, 27 जनवरी : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
article-image
पंजाब

महिला सहित पकड़े चार नशा तस्कर : पांच किलो हेरोइन बरामद – ड्रोन के माध्यम से नशे की मंगवाते थे खेप

अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने नशा तस्कराें के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार तस्कराें काे गिरफ्तार कर पांच किलाे हेराेइन बरामद किया है।आराेपित सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे...
article-image
पंजाब

16 लाख ट्रांसफर करने की रसीद दिखा मांगे 6 लाख : बुजूर्ग ने ट्रांसफर किए 4 लाख, मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने अकाउंट में पैसे डालने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विकास नगर...
Translate »
error: Content is protected !!