ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

by

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को वीरवार अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसटीएफ ने अमनदीप कौर को 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। थाना केनाल में आरोपी महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ऐसे में अब आरोपी महिला कर्मी को नौकरी से बर्खास्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है। डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी महिला पुलिस कर्मी को डिसमिस करने के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इसके अवाला पुलिस कर्मियों के वार्षिक मेडिकल में डोप टेस्ट को लेकर डीआईजी ने कहा कि नियमों को चेक करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। बठिंडा रेंज के कितने मुलाजिम नशे के आदी हैं, इसके बारे में भी पता करवाएंगे।

छिपाई गई थी हेरोइन ऐसे :  गाड़ी को रोककर एक लड़की गाड़ी से निकली और भागने लगी, लेकिन उसको लेडीज कॉस्टेबल व अन्य टीम ने धर दबोचा. उसको हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के गियर के साथ बने एक बाक्स में पॉलिथीन से हेरोइन बरामद हुई. इसका वजन 17.71 ग्राम है.

पुलिस ने क्या कहा? युवती की पहचान अमनदीप कौर वासी चक्क फतेह सिंह वाला के तौर पर हुई. डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि लड़की अमनदीप कौर पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के तौर पर तैनात है. जो इन दिनों मानसा में तैनात थी और बठिंडा पुलिस लाइन के साथ अटैच थी. जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा.

बता दें कि इन दिनों पंजाब सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है. आज (गुरुवार, 3 अप्रैल) ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी पंजाब पुलिस बहुत बहादुर है, जो अपराधियों का डटकर मुकाबला करती है. जो हम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चला रहे हैं, उसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है. आपकी बहादुरी के कारण सीमा पार से नशा तस्करों के 70% ड्रोन आने बंद हो गए हैं.

 आरोपी पुलिस कर्मी पर अन्य महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद मामले में नया मोड़ आया है। मामले में गुरमीत कौर नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाया कि उक्त महिला कर्मी अमनदीप कौर और उसका पति पिछले लंबे समय से नशा करते हैं और नशा बेचते थे। इसके बारे में उसने कई बार पुलिस के बड़े अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान तक मामला उजागर किया था। लेकिन आरोपी महिला कर्मी के बड़े पुलिस अफसरों व राजनीतिक लोगों के साथ संबंध होने के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महंगी गाड़ियां : ड्रग्स के रुपयों से खरीदी  : महिला गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पुलिस कर्मी ने नशे की तस्करी से ही थार, वरना, ऑडी और एक स्कूटी समेत करोडों रुपये की कोठी बनाई है। आरोपी महिला कर्मी की कोठी बठिंडा की विराट ग्रीन कॉलोनी में है। इसके अलावा उक्त महिला कर्मी ने नशा तस्करी के पैसों से सोने के गहने और घडियां खरीदी हैं। महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि उक्त महिला पुलिस कर्मी और उसके साथ रह रहे बलविंदर सिंह की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। इनके मोबाइल फोन की जांच की जाए तो नशे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

आरोपी महिला कर्मी ने एक बड़े पुलिस अफसर से जताई थी बात करने की इच्छा
सूत्र बतातें है कि जब उक्त महिला पुलिस कर्मी को पुलिस टीम ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया तो उसने एक बड़े पुलिस अधिकारी का नाम लेकर कहा था, कि उसकी बात करवाई जाए। लेकिन उस समय पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिला पुलिस के ओएएसआई विभाग की तरफ से आरोपी महिला अमनदीप कौर की ड्यूटी अन्य महिला कर्मियों के मुकाबले कम लगाई गई थी। जो जांच का विषय है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोज सूद सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 31 मई: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोज सूद विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित...
article-image
पंजाब

2 निजी होटल में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, रंगे हाथों पकड़े गए लोग

जीरकपुर : पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए  जीरकपुर के 2 होटलों पर छापे मारे और शारीरिक व्यापार का खुलासा किया है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 4...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupendra on Adopting Vastu

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 24 : Renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri has emphasized the close relationship between Vastu and the practice of yoga, saying that correct home architecture can significantly affect...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एचएएस एग्जाम का रिजल्ट घोषित : उमेश ने किया टॉप – कौन-कहां से है -जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश प्रशासनिक सेवा का फाइनल परिणाम घोषित  किया गया है. इसमें 20 युवाओं को चयन हुआ है. कुल 9 अभ्यर्थि एचएएस अफसर...
Translate »
error: Content is protected !!