शिक्षक किरण व पवन कुमार हुए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित

by
एएम नाथ। चम्बा  :   जिला चंबा के दो शिक्षकों किरण कुमार वशिष्ठ और पवन कुमार को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े एकमात्र और देश के सबसे बड़ा स्वप्रेरित  सरकारी शिक्षक समूह नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा दिया गया है। कक्षा कक्ष शिक्षण को रोचक, नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से यह पुरुस्कार एक अन्य शिक्षक जियालाल धीमान जी को भी प्राप्त हुआ है। इस पुरस्कार प्राप्ति हेतु नवाचारी गतिविधियां समूह के राज्य संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता श्री युद्धवीर टंडन जी ने उनको बधाई प्रेषित की है।
शिक्षक पवन कुमार  ने  सामुदायिक सहयोगिता के माध्यम से विद्यालय में नए आयाम  स्थापित किए हैं जिसमें कि विद्यालय में नई से नई सुविधाएं जैसे आईसीटी लैब, दृश्य श्रव्य उपकरण, बढ़िया यूनिफॉर्म और छात्रों के कार्यक्रम के लिए पोशाक, सालाना समारोह आयोजित करने के लिए योगदान जैसे उपलब्धियां हासिल की हैं।
शिक्षक किरण कुमार प्रार्थना सभा को रोचक बनाने, थीम बेस्ड उपस्थिति, संगीत और कविता के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा, विद्यालय की भौतिक संरचना को सुधारने और अन्य नवाचारी गतिविधियों के लिए प्रयास किए हैं।
इसके अतिरिक्त यह दोनों ही शिक्षक जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं। साथ ही पुस्तक निर्माण तथा राज्य स्तर पर प्री प्राइमरी कक्षाओं हेतु पाठ्यक्रम निर्माण में इनकी विशेष भूमिका है। यह दोनों ही शिक्षक शिक्षा विभाग में स्रोत व्यक्तियों के रूप में ही कार्य कर चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजावर में 15.37 करोड़ रुपये की सड़क का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास बोले… 2026 में हरोली हल्के में विकास कार्यों पर खर्चे जाएंगे 2500 करोड

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 जनवरी. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में लगभग 15.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का विधिवत...
हिमाचल प्रदेश

मैडी मेला के दौरान जिला में 18 मार्च से 3 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: जिला दंडाधिकारी

ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!