काजल बनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

by

एएम नाथ ।  जयसिंहपुर :  चम्बी गाँव की काजल ने नॉर्सेट (NORSET 9) परीक्षा पास कर देश भर में 245 वा रैंक हासिल किया है । काजल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में बतौर नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देंगी । काजल ने प्रारंभिक शिक्षा एस डी पब्लिक हाई स्कूल काथला से हासिल की है । उसके पश्चात अनुराधा पब्लिक स्कूल दिल्ली से जमा दो की पढ़ाई की । आई जी एम सी शिमला में बी एस सी नर्सिंग की डिग्री हासिल कर काजल ने नॉर्सेट परीक्षा की तैयारी की । कड़ी मेहनत के बाद काजल ने ये मुकाम हासिल किया है । काजल के पिता सुरेश चौधरी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता सिमरन एक गृहिणी हैं । काजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है । काजल की इस सफलता से गाँव व क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के विकास में पेंशनरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला में पेंशनरों से मुलाक़ात के दौरान भी मैंने आश्वस्त किया था कि हिमाचल सरकार उनकी माँगों पर गंभीरता से विचार करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज संगठन के प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली स्टार कलाकार अनुज शर्मा और वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल भी बांधेंगे समां : मुकेश अग्निहोत्री करेंगे एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन

हमीरपुर 04 नवंबर। नादौन में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग) मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर संयुक्त प्रयास से ही रखा जा सकता – अजय कुमार यादव

सोलन : नशामुक्त भारत अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव आज यहां नशा मुक्ति के लिए संयुक्त कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!