शिक्षक स्कूलों में रंग-बिरंगी कपड़े और जींस, टी शर्ट पहन कर नहीं आ सकेंगे , ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी

by
एएम नाथ।  शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब जीन्स, टी शर्ट, रंग बिरंगी पोशाक पहन कर आने पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं।  हालांकि ड्रेस कोड अनिवार्य नहीं है, स्कूल स्वेच्छा से इसे लागू करेंगे। शिक्षकों के अलावा गैर शिक्षक भी ड्रेस कोड पहन कर आये ये प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक तय करेंगे। ड्रेस कोड क्या व कैसा हो इसे स्कूल प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक शिक्षकों के साथ मिलकर तय करेंगे।
              सचिव शिक्षा राकेश कंवर की ओर से नए निर्देश स्कूलों को जारी किए गए हैं। इसके अनुसार शिक्षक भड़कीले, चटख रंग बिरंगे वाले कपड़े, स्किन फीट जींस, बिना कॉलर की शर्ट या टी शर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। सप्ताह में में एक या दो दिन केजुअल ड्रेस पहन सकेंगे यह दिन कौन से होंगे यह प्रधानाचार्य तय करेंगे। बाकी दिन फॉर्मल ड्रेस यानी पेंट शर्ट, ब्लेजर पहन सकेंगे।
अभी तक छात्र-छात्राओं के लिए तो सरकार ने ड्रेस कोड तय किया है, लेकिन शिक्षकों के लिए यह नियम लागू नहीं किया था। इसके कारण शिक्षक, शिक्षिकाएं अपनी मर्जी से कपड़े पहन कर चले जाते हैं।
शिक्षक स्किन फीट जींस, रंग बिरंगे, भड़कीले, चमकदार पेंट शर्ट पहनकर स्कूल पहुंच जाते हैं। इस प्रकार के ड्रेस देखकर बच्चों के मन में भी अपने शिक्षकों की तरह पहनने की इच्छा होती है, जिसका दुष्प्रभाव मन पर पड़ता है। अब शिक्षकों के लिए भी यह नियम लागू कर दिया गया है।
        सचिव शिक्षा राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापक और अन्य शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ परामर्श के बाद एक ड्रेस कोड लागू करें।
प्रधानाचार्य अपने-अपने संस्थानों के लिए ड्रेस कोड तय करते समय  फॉर्मल और शर्ट (मिलान करने वाले शांत रंगों का चयन करें।
महिला शिक्षकों के लिए औपचारिक भारतीय पोशाक जैसे दुपट्टे के साथ सलवार कमीज, स्ट्रेट पलाजो, पैंट कमीज, साड़ी, चूड़ीदार सूट, औपचारिक पतलून और शर्ट पहनी जा सकती है। ब्लेज़र मेहरून व नीले रंग की हो सकती है। जूते भी औपचारिक और पेशेवर होने चाहिए। स्पोर्ट्स दिवस वाले दिन ट्रेक सूट पहन सकते हैं।  महिला शिक्षिकाएं भारी भरकम ज्वेलरी भी नहीं पहन सकेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए

चंडीगढ़  :  पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर गोली कांड से साफ है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह : जयराम ठाकुर

सीआईडी से समोसे और विपक्षी नेताओं के कार्यालयों पर नजर रखवा रहे सीएम सिराज विधान सभा के जंजैहली और थुनाग मंडल के परिचय सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से...
Translate »
error: Content is protected !!