बिलासपुर गोली कांड से साफ है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह : जयराम ठाकुर

by
सीआईडी से समोसे और विपक्षी नेताओं के कार्यालयों पर नजर रखवा रहे सीएम
सिराज विधान सभा के जंजैहली और थुनाग मंडल के परिचय सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। सुक्खू सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर गंभीर ही नहीं है। जिसके कारण बिलासपुर में गोलीकांड जैसी घटना सामने आई है। यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर में इस तरीके से दिन दहाड़े रहने गोलियां चलाई गई हो। इसके पहले भी इसी तरीके की घटना हुई जिसमें पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
यदि पुलिस द्वारा समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती दोनों बार की गोलीबारी की घटनाएं सामने नहीं आती और प्रदेश में इस तरह की अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगती। इस मामले में सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे प्रदेश में अपराधिक तत्वों पर लगाम लग सके। इस मामले की गंभीरता से जांच हो और इस प्रकरण में दोषी समस्त अपराधियों पर कानून के तहत कार्रवाई हो। इस घटना के पीछे के कारण और इसके साजिश की पूरी कहानी सामने आनी चाहिए। अपराधियों पर सख्त सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे फिर कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पुलिस का काम सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। सीआईडी का काम खुफिया जानकारी इकट्ठा करना है जिससे किसी प्रकार की आपराधिक साजिश, अनहोनी का पता चल सके और पुलिस उस पर समय रहते निवारक कार्रवाई करके उसे काबू कर सके। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुफिया पुलिस को समोसे खोजने और समोसे खोजने की खबर लीक करने और खबर छापने वालों के पीछे लगा दिया है। इसके बाद खुफिया पुलिस को विपक्षी नेताओं के कार्यालयों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ साथ कांग्रेस के विधायकों पर नजर रखने का काम मुख्यमंत्री ने दे रखा है। प्रदेश के लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडल जंजैहली और थुनाग के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी के उत्थान हेतु आप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ भारतीय जनता पार्टी के दोनों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: 24 घंटे के अंदर होने वाला है कुछ बड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर एक प्रमुख कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस आदेश को लेकर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि ट्रंप ने अपने ट्रुथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की DC तोरूल एस रवीश ने अध्यक्षता : 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये गए

एएम नाथ। कुल्लू 11 मार्च :   उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने आज प्रायोजन एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें आज 15 नए मामले फोस्टर केयर के लिए स्वीकृत किये...
Translate »
error: Content is protected !!