शिक्षा के साथ सामाजिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : अविनाश राय खन्ना……खन्ना ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर देशभर के शिक्षण संस्थानों में ईएसआर लागू करने की मांग

by

होशियारपुर, 14 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय एचआरडी मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों का बोध करवाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। खन्ना ने देश के सभी शिक्षण संस्थानों में एजुकेशन एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटीज (ESR) को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग रखी।

खन्ना ने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण केवल किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने से भी होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को विद्यालय तथा कॉलेज स्तर से ही सामाजिक दायित्वों से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष सुझाव रखा कि विद्यार्थियों को जल संरक्षण, बिजली की बचत, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत और स्वच्छ भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जाए। इन विषयों को केवल जागरूकता अभियानों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि यदि देश के करोड़ों विद्यार्थी जल की एक-एक बूंद बचाने, बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने, पर्यावरण की रक्षा करने, नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझने का संकल्प लें, तो इसका व्यापक एवं दीर्घकालीन प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि “जिम्मेदार विद्यार्थी ही जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।” इसी सोच के साथ शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक दायित्वों को उचित स्थान दिया जाना चाहिए।

खन्ना ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इस दिशा में देशभर के शिक्षण संस्थानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस सुझाव पर सकारात्मक विचार करेगा और देश की युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
article-image
पंजाब

किसान बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च

चंडीगढ़ । जाब में किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सीएम को बैठक बीच में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के साथ जंग पर ‘ब्रेक’! ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट पर नहीं होगा कोई हमला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने की घोषणा की है. उन्होंने अमेरिकी रक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!