खून से लथपथ जमीन देख दहशत में लोग, जमीन बंटवारे में काट डाला छोटे भाई का गला

by

फरीदकोट  ऊधमसिंह नगर में जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। व्यापारियों के अनुसार, रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब गुरविंदर पाल सिंह दुकान में अकेला था, एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान में घुसा और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।  दुकान में सामान गिरने की आवाज सुनकर बाहर निकले लोगों ने गुरविंदर को गंभीर अवस्था में देखा। वे तेजी से दुकान पर पहुंचे और हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि गुरविंदर पाल सिंह के चार भाई-बहन थे। सबसे छोटे भाई की दो साल पहले मौत हो चुकी थी, बहन का विवाह बरेली में हुआ था, और सबसे बड़ा भाई कुलदीप सिंह काफी वक्त से पंजाब के फरीदकोट में रह रहा था। कुलदीप सिंह का हिस्सा बंटवारे की मांग को लेकर विवाद चल रहा था। जब भी वह पंजाब से सितारगंज आता, गुरविंदर और उसकी बीवी घर और दुकान पर ताला लगाकर कहीं चले जाते थे, जिससे बड़ा भाई खफा हो गया था।

वारदात के वक्त गुरविंदर की पत्नी कमलजीत कौर गुरुद्वारे में थी। जब उसे पति पर हुए हमले की जानकारी मिली, तो वह हक्का-बक्का हो गई। रोते हुए, पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंची, जहां लोग उसे सांत्वना देते रहे। जमीन पर खून इतना था कि देखने वालों की रूह तक कांप गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों ने आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का लाभ उठाया : कनवर अरोड़ा

नवांशहर :  कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि शनिवार 30 मई को नवांशहर कार्यालय में आयोजित आईएल्ट्स और पीटीई के फ्री रियलिटी टेस्ट का बहुत से बच्चों ने लाभ उठाया।...
article-image
पंजाब

मैडीकल कालेज बनाने के लिए सभी कार्यवाहियां मुकम्मल, जल्द शुरू होगा निर्माण: ओ.पी. सोनी

सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके बनाया जा रहा है 500 बैड का अस्पताल, 375 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा विश्व स्तरीय मैडीकल कालेज मोहाली मैडीकल कालेज में शुरू होने वाला है सैशन जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!