शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

by

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ऊना ने बताया कि इन पदों की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 से 25 जून तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून को राप्रापा समूर कलां, छल्लवड़, डंगोली(अ), डंगोली (लो), कुरियाला, झम्बर, हलेड़, कोटला कलां(लो), अजनोली (लो), अरनियाला(लो) व कोटला खुर्द के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके अलावा 21 जून को राप्रापा अजनोली(अ), अरनियाला (अप्पर), भड़ोलियां खुर्द, मलाहत, बसोली, मदनपुर, खड्ड लमलैहड़ी, चताड़ा, खड्ड चताड़ा, बहडाला(अ), टब्बा, सुनेहरा, रक्कड़ काॅलोनी, 22 जून को राप्रापा देहलां(लो), देहलां(अ), देहलां(मध्य), जखेड़ा, फतेहवाल, भटोली, बनगढ़, मैहतपुर, मैहतपुर(मार्किट), भटोली(ईस्ट), बसदेहड़ा, रायपुर बाडे व छत्तरपुर, 23 जून को राप्रापा संतोषगढ़(छात्र), संतोषगढ़(छात्रा), जट्टपुर, सनोली, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, भड़ोलियां कलां, बडैहर, झूडोवाल, माज़रा खुही व रैंसरी, 24 जून को राप्रापा झलेड़ा, लाल सिंगी-1, कुठार कलां, नंगड़ां, फतेहपुर, लमलैहड़ा, सासन, चड़तगढ़, ऊना(मा), एरिया काॅलोनी व रामपुर, 25 जून राप्रापा बसाल(अ), बसाल(ओ), बसाल(मध्य) व टक्का के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
इसके अलावा 25 जून को ही राजकीय माध्यमिक पाठशाला हंडोला, खड्ड मशियानी, कोटला खुर्द, अरनियाला, अबादा बराना, बारसड़ा, बीनेवाल, भटोली, फतेहपुर, जलग्रां, खानपुर, लमलैहड़ा, मलाहत, रामपुर के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थी निर्धारित तिथि के अनुसार अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को काॅल लेटर नहीं आया है तो वह निर्धारित तिथि को समस्त दस्तावेज़ों सहित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल

हमीरपुर. तिरुपति के बाला मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल हो गए थे. इस पर खासा बवाल हुआ था. अब हिमाचल प्रदेश में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर कांग्रेस में संगठन को लेकर फिर घमासान, मंत्री जगत सिंह नेगी ने नई DCC पर उठाए सवाल

एएम नाथ।  शिमला/किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा

लंबित परियोजनाओं पर सख्त रुख, उपयोगिता प्रमाणपत्र जल्द देने के निर्देश आपदा प्रबंधन कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान पर चर्चा एएम नाथ । चंबा :जिला मुख्यालय चंबा में राज्य आपदा प्रबंधन फंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मजदूरी की रोकथाम को DC जतिन लाल ने किया औचक निरीक्षण : पाँच किशोरों की उम्र संदिग्ध, किशोरों से संबंधित दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्रों की मांग की

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में बाल मजदूरी की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!