हिमाचल के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल

by

हमीरपुर. तिरुपति के बाला मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल हो गए थे. इस पर खासा बवाल हुआ था. अब हिमाचल प्रदेश में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ मंदिरके प्रसाद के सैंपल भी फेल हो गए हैं. प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले रोटों के सैंपल कंडाघाट लेब में फेल पाए गए हैं. लैब की रिपोर्ट के अनुसार, रोट (प्रसाद) खाने लायक नहीं है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दयोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ जी का मंदिर है. यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में रोट चढ़ाए जाते हैं और फिर बाद में पुजारी इन्हें प्रसाद के तौर पर लोगों में बांट देते हैं. रोट का ये सैंपल देवाशिष्ठित की कैंटीन से लिया गया था.

जानकारी के अनुसार, बीते अक्टूबर महीने में फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने मंदिर के आसपास कैंटीन और विभिन्न दुकानों से सैंपल भरे थे. माना जाता है कि आमतौर में रोट एक महीने तक खराब नहीं होता है. यह रोट आटा, मैदा, डाल्डा घी या रिफाइंड, चीनी और गुड़ इत्यादि से बनाया जाता है. इसकी कीमत लगभग अढ़ाई सौ रुप. प्रति किलोग्राम रहती है. उधर, देसी घी का रोट केवल ऑर्डर पर बनाया जाता है.

हमीरपुर में फूड एंड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट अनिल शर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने दियोटसिद्ध में रोट के सैंपल भरे थे और अब उसकी रिपोर्ट आ गई है. कंडाघाट लैब से मिली रिपोर्ट में सभी सैंपल फेल पाए गए हैं और अब सरकार के आदेशों के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी. अनिल शर्मा ने बताया कि तिरुपति विवाद के बाद ही उनके विभाग ने सैंपल भरे थे और वो अब फेल हो गए हैं. रोट बासीपन पाया गया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परशुराम जयंती पर भटियात में भव्य आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, हुनेरा में परशुराम वाटिका विकसित होगी, 5 लाख की घोषणा

सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर चला संदेश, क्षेत्रीय विकास पर भी जोर एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : भटियात क्षेत्र में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा गरनोटा और हुनेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन जागरूकता बढ़ाने और वाटरशेड विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए, करवाई जाएगी “सोशल मीडिया प्रतियोगिता : एडीएम

वाटरशेड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!