जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

by

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी उसी स्कूल में पढ़ता है।  प्रदेश के स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सस्पेंड भी किया है।

लेकिन बावजूद भी शिक्षा के मंदिरों में भी यदि छात्राएं सुरक्षित नहीं रह पाएंगी, तो फिर और कहां?। अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शास्त्री ठीचर को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने सोमवार को उक्त मामले को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, शिक्षक अभी फरार चल रहा है। सस्पेंड टीचर का मुख्यालय (हैडक्वाटर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी फिक्स किया है। आरोपी शिक्षक हैडक्वाटर व शिक्षा विभाग की अनुमति बिना अवकाश नहीं मिलेगा। आरोपी शिक्षक नियंत्रक प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। विभाग ने उक्त मामले की छानबीन को लेकर कमेटी गठित कर दी है।

बता दें कि मंडी जिला के सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक सरकारी सीसे स्कूल में नौंवी व दसवीं कक्षा की छात्राओं ने 13 नवंबर को शास्त्री मास्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस बाबत अभिभावकों ने संबंधित स्कूल के मुखिया से भी शिकायत की थी। इसके उपरांत छात्राओं के अभिभावकों ने क्षेत्र की पुलिस चौकी में 16 नवंबर को मामले को लेकर शिकायत करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी विजय गुप्ता का कहना है कि सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक स्कूल के शास्त्री मास्टर को छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई है और रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड – सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर , अब बिल की कोई चिंता नहीं

हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयासों बारे की विस्तृत चर्चा – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला चंबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामने आने लगे है सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

बिना काम किए ही घोटाले करने वाली सरकार चला रही है कांग्रेस,   मुख्यमंत्री अपनी ससुराल के ही अस्पताल और स्कूल बंद करवा दिए 600 करोड़ के विकास कार्य देहरा में बीजेपी सरकार में हुए, ...
Translate »
error: Content is protected !!