शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर टीचर व नान टीचिंग को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए : डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट नेता

by

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पिछले वर्ष टीचर दिवस पर विशेष समागम के दौरान शिक्षा विभाग के 8736 अस्थायी टीचर व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऐलान किया था वह मात्र कागजों पर रह गया है। इस बातों का प्रगटावा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट के नेताओं ने कहा कि नो महीने बीतने के बाद एक भी टीचर को रेगुलर करने के ऑर्डर प्राप्त नही हुए। जिसके कारण कम वेतन पर अस्थायी टीचर अभी भी अस्थायी होने की पीड़ा भोग रहे हैं, इस दौरान कई टीचर सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हाथ घरों को जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्ही मांगो को लेकर संगरूर में पक्का धरना दिया जा रहा है। संघर्ष कर रहे टीचर्स का समर्थन करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट के राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी व राज्य प्रचार सचिव सुखदेव डांसिवाल ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा विभाग के अधीन काम कर रहे टीचिंग व नान टीचिंग कर्मचारियों को जो 14 हजार के करीब है उन्हें सेवा के सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए। डीटीएफ के नेता जगपाल बंगी, बेअंत फूलेवाला, राजीव बरनाला, गुरपियार कोटली, जसविंदर औजला, रघवीर भवानीपुर, हरजिंदर सिंह वडाला बांगर, दलजीत सफीपुर, कुलविंदर जोसन, पवन कुमार मुक्तसर, महिंदर कोड़ियावाली, तजिंदर सिंह, रुपिंदर गिल, इंदरसुखदीप सिंह, मनजीत सिंह दसूहा, हंस राज, जरनैल सिंह, सतपाल कलेर व गुरमेल सिंह ने कहा कि 5 से 10 हजार रुपये महीना वेतन पर गुजारा करने वाले अस्थायी टीचर्स को चुनावी ग्रांटी देने में आम आदमी पार्टी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि 8736 से इलावा अन्य ई. जी. एस., एस. टी. आर. व ए. आई. टी. वालंटियर टीचर व अन्य नान टीचिंग स्टाफ नामात्र वेतन पर काम कर रहे हैं, जिनका घर का गुजारा करना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 14 हजार के करीब कर्मचारियों को पंजाब वेतन स्केल अनुसार वेतन दिया जाए ताकि वह खुद को सुरक्षित महसूस कर अपनी सेवाएं प्रदान कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा पटियाला से शुरू : पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने यहां श्री काली देवी मंदिर में टेका माथा

पटियाला :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रहस्यमयी मंदिर : चींटियों ने बनाया था नक्शा, निसंतानों काे मिलती है संतान!

 एएम नाथ ।  करसोग :  हिमाचल के करसोग की पहाड़ियों के बीच एक रहस्यमय मंदिर है चिंदी माता मंदिर. इस मंदिर की देवी मां चंडी हैं. किस्से कहानियों और रहस्यमय से भरा ये मंदिर...
article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
Translate »
error: Content is protected !!