वार्ड नंबर 28 में 29 लाख रुपए की लागत से बने वाले ट्यूबवेल को किया लोगों को समर्पित : शहर के प्रत्येक वार्ड का करवाया जाएगा सर्वपक्षीय विकास: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 25 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के प्रत्येक वार्ड का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा और हर जरुरत को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वे वार्ड नंबर 28 में करीब 29 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल को लोगों को समर्पित करने के दौरान वार्ड वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों तक पीने का साफ पानी मुहैया करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बुनियादी सुविधा को लोगों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की लंबे समय में यहां ट्यूबवेल लगाने की मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है और ट्यूबनेल लगने से लोगों के पीने के पानी संबंधी आ रही समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जन हित में जो फैसले लिए है, उनका लोगों तक पूरा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे 600 यूनिट बिजली माफ की बात हो या आम आदमी क्लीनिक, हर योजना से प्रदेश वासी खुश है।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, एक्सियन जल सप्लाई सिमरनजीत सिंह, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त गढ़शंकर पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भागने में कामयाब

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने रविवार को ट्रक यूनियन के पास एक जाइलो गाड़ी से तीन किवंटल बीस किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गए। एसएचओ...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री, मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फूंके : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट, एनपीएस के अधीन आते कर्मचारियों व डीटीएफ के कार्याकर्ताओं ने

गढ़शंकर : पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब दुारा ब्लाक व जिला स्तरीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्री मंत्रियों व नीतिकारों के पुतले फंूकने के आहावान पर पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट गढ़शंकर, एनपीएस के अधीन आते...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!