शिक्षा मंत्री ने किया रावमावि कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : 78 लाख 31 हजार की लागत से बना है विद्यालय का नया भवन

by

एएम नाथ। चम्बा :
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 16 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 78.31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में प्रदेश की चौतरफा तरक्की व संतुलित विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत विकास के अलावा शिक्षा में गुणवत्ता को विशेष महत्व दे रही हैं। इसके अलावा विधालयों में अध्यापन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को अपनाया जा रहा है ताकि भविष्य में अध्यापन संबंधी कार्यों का वर्चुअल माध्यम से संभव बनाया जा सके। शिक्षा मंत्री ने स्थानीय निवासियों की मांग पर विद्यालय की चार दीवारी व खेल मैदान के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में अगले वित्त वर्ष से बायोलाजी विषय शुरू करने तथा निर्माणाधीन सांइस ब्लाक भवन के लिए अतिरिक्त लगभग एक करोड़ रुपए उपलब्ध करवाने भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी अपने विचार रखे।
इस से पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित उपस्थित सभी विशेष मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा व शहरी विकास) आशीष बुटेल विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) राजेश शर्मा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, उप निदेशक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जतिंदर शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया व अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ू के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल, ग्राम पंचायत कोहलड़ू के प्रधान चमन लाल, एसएमसी प्रधान सुनील कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग व शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। ​शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल के 46वें स्थापना दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को आरएस बाली बांटे पुरस्कार :सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को मिलता है बेहतरीन माहौल: आरएस बाली

सुजानपुर 02 नवंबर। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने नालदेहरा में 40 लाख से निर्मित हिम ईरा हाट का किया शुभारंभ : ईरा हाट में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिला के उत्पाद बेचने के लिए रखे जाएंगे जो कि पूर्ण रूप से जैविक होंगे – अनिरुद्ध सिंह

रोहित भदसाली। शिमला 07 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नालदेहरा में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए हिम ईरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरिमा के अंतर्गत बेटी के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयोगों को समाज के समक्ष रखने की पहल की जाएगी: डीसी

उच्च शिक्षित बेटियों से होगा समाज का विकास ऊना, 5 मार्च: विकास खंड अम्ब के अतंर्गत ग्राम पंचायत घंगरेट में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!