10 गारंटियों में पहली गारंटी ओपीएस : पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली की संभावना

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 जनवरी को प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक बुलाई है। सुक्खू सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक है। प्रदेशवासी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई वादे पहली ही कैबिनेट में पूरा करने का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रतिज्ञा पत्र में 10 दिन के भीतर पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली, 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और युवाओं को हर साल एक लाख व 5 साल में 5 लाख रोजगार का देने का वादा कर रखा है। मगर, राज्य में 31 दिन तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। अब कैबिनेट बन गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को दोपहर बाद 12 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई है। हिमाचल में 1.30 लाख एनपीएस कर्मचारी हैं, जो लंबे समय से ओपीएस बहाली की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे चुनाव में अपनी 10 गारंटियों में पहली गारंटी बनाया था। हालांकि केंद्र सरकार बार-बार ओपीएस बहाली के लिए इनकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस शासित राजस्थान व छत्तीसगढ़ ओपीएस को बहाल कर चुके हैं। 13 जनवरी की कैबिनेट में हिमाचल में भी ओपीएस बहाली का ऐलान हो सकता है। कैबिनेट में पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र को कांग्रेस सरकार नीतिगत दस्तावेज बनाएगी और इसमे किए गए सभी वादे अगले 5 साल में पूरा करने का प्रयास करेगी। कैबिनेट तय होते ही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सभी विभागों को अपना-अपना एजेंडा भी भेजने के निर्देश दे दिए हैं। हिमाचल में 8.35 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। गैर पंजीकृत को मिलाकर राज्य में 12 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हो गए हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रखा है। राज्य के सरकारी विभागों में लगभग 65 हजार पद खाली हैं। अब देखना होगा कि सरकार किस तरह 5 लाख युवाओं को रोजगार देती है। हिमाचल की महिलाओं ने इस बार कांग्रेस को खूब वोट दिया है। इसकी एक वजह 1500 रुपए प्रति माह की गारंटी भी मानी जा रही है। कांग्रेस ने इस वादे को भी पहली ही कैबिनेट में पूरा करने का भरोसा दिया है। इसलिए खासकर महिलाओं की नजर 13 जनवरी की कैबिनेट पर रहने वाली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
Translate »
error: Content is protected !!