वीरेंद्र कंवर ने विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया : अविनाश राय खन्ना

by

कुटलैहड़ : हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को थानाकलां में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार को लाना है, ताकि और तेजी से विकास किया जा सके। क्योंकि इस बार हिमाचल में डबल इंजन सरकार से बहुत विकास हुआ है। उन्होंने ने कहा कि वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ में 5 साल में बहुत विकास कराया है। जिन्होंने क्षेत्र में विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत काम हुआ है। कहा कि चुनाव का समय है, हर पार्टी अपना पक्ष रखती है, लेकिन कुटलैहड़ में सिराज के जितना विकास हुआ है जो सत्य है। कोई क्षेत्र कुटलैहड़ में विकास से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। हिमाचल में प्रभारी रहते समय मोदी ने लोगों की वेदना को समझा और देखा है। इसलिए जो देश को दिया जाता है, वो हिमाचल को भी मिलता है। जो सबके सामने है, जिससे मोदी का प्यार साफ झलकता है। पीएम के आशीर्वाद से हिमाचल में तेजी से विकास हुआ है। उन्हीनों ने कहा कि देश के तीन बल्क ड्रग पार्क में से एक हिमाचल को मिला है। यही नहीं ऊना को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है, जो देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इससे पहले हिमाचल को एम्स मेडिकल कॉलेज और आईआईटी भी मिला है। उन्हीनों ने कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम व्यक्तित्व के हाथ में है। जिससे दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है। कहा कि पंजाब के काफी संख्या में लोग विदेश में रहते हैं। जो कहते हैं कि PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारतीय होने का एहसास कराया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमने धूमल सरकार के कार्यकाल से कुटलैहड़ में विकास की यात्रा शुरू की। सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें बनीं। इन 5 सालों में कुटलैहड़ में अभूतपूर्व विकास कराया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 1111 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास सुनिश्चित करने हेतु 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू एएम नाथ।  बिलासपुर 09 अप्रैल: जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना...
article-image
पंजाब

चक गुरु में तीसरा राज्य स्तरीय टूर्नामेंट : पांचवें दिन प्रिंस हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर और जीआई एच जीआई कॉलेज सुधार ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

एकेडमी वर्ग में दशमेश मार्शल एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब ने फाइनल जीता गढ़शंकर, 8 नवम्बर : अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर के गांव चक गुरु-सुमंदडा में चेयरमैन मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
Translate »
error: Content is protected !!