शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में शुभारंभ : नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की की घोषणा

by

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र पुराने समय से वॉलीबॉल के लिए जाना जाता है। इस खेल को जीवंत रखने के लिए उन्होंने युवक मंडल को बधाई दी।

स्पोर्ट्स हॉस्टल की संख्या को बढ़ाने के किए जाएंगे प्रयास : रोहित ठाकुर ने कहा कि इस तरह के खेलकूद गतिविधियां जहां आजकल की पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वहीं मनुष्य का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित करती हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किए जायेंगे ताकि छात्रों को उसका पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं जिनकी संख्या को बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण के लिए किए जा रहे है प्रयास : रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है तथा क्षेत्र में सड़कों के अधिक जाल के कारण अकेले जुब्बल कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 123 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के चलते सेब सीजन में लगभग 2 करोड़ पेटियों का सफल परिवहन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही कर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाड़ी के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है तथा अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर उसे भी पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुधीरा पनाटू, बीसीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोटा, उपमंडलाधिकारी (ना0) राजीव सांख्यान, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत पनाटू, सचिव मोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान को दें प्राथमिकताः वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास मंत्री ने बंगाणा में निर्माणाधीन ब्लॉक के भवन का किया निरीक्षण

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बीडीओ कार्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने एक साल पांच काम अभियान को प्राथमिकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात विधायकों ने उठाए मुद्दे – हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहला शून्यकाल आयोजित

धर्मशाला , 20 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पहला शून्यकाल आयोजित किया गया जिसमें सात विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए।  लाहौल और स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
Translate »
error: Content is protected !!