दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली धूमधाम से मनाई

by

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल में ग्रीन दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांवों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया। इस रैली को स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर संधू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली स्कूल से गांव पारोवाल के साधोवाल पहुंची और हाथों में ग्रीन दिवाली मनाने संबंधी विधार्थी नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे । स्कूल आने के बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। स्कूल में चल रहे रंगमंच के रंगकर्मियों ने हरित दिवाली मनाने और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का सन्देश दिया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर संधू ने विद्यार्थियों से पर्यावरण का ध्यान रखने, पटाखे न जलाने तथा पराली न जलाने की अपील की। अंत में स्कूल के प्रिंसिपल गोबिंद लूथरा जी ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद दिया और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
फोटो : छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए निकली रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए स्कूल की डायरेक्टर हरप्रीत कौर संधू।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA विक्रमजीत चौधरी फिर कांग्रेस में लौटे : फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत चौधरी निलंबन रद्द

लुधियाना  :  पंजाब में फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी सोमवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में कांग्रेस में...
article-image
पंजाब

सदरपुर में अवैध माइनिंग युद्धस्तर पर : 20 से 25 फीट गहराई तक की जा रही है अवैध माइनिंग

गढ़शंकर, 10 नवम्बर :  माइनिंग माफिया दुआरा गांव सदरपुर में  20 से 25 फीट गहरी अवैध माइनिंग की गई है। और यह निरंतर जारी है। यह माइनिंग क्रशर मालिक के कारिंदों द्वारा की गई...
article-image
पंजाब

अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित...
पंजाब , समाचार

भाजपा अर्श से फर्स पर, तेरह बार्डो से दो में ही अपने प्रत्याशी उतार सकी वह भी अभी तक मुकावले से बाहर

अविनाश राय खन्ना की कड़ी मिहनत से भाजपा फर्स से अर्श पर पुहंची थी गढ़शंकर: गढ़शंकर में अविनाश राय खन्ना के विधायक, सांसद व प्रदेशध्यक्ष के कार्याकाल दौरान भाजपा का शहर से लेकर गांव...
Translate »
error: Content is protected !!