शिक्षा मंत्री ने बुशहर क्षेत्र में युवक मंडल कायना द्वारा आयोजित तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

by

स्थानीय युवाओं का क्रिकेट व अन्य खेलकूद गतिविधियों में रुचि दिखाना और नशे को न कहना सराहनीय कदम
शिमला 05 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के बुशहर क्षेत्र की कायना पंचायत में युवक मंडल कायना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज से नशे की प्रवृत्ति को पूरी तरह खत्म करने के लिए कृत संकल्प है। इसलिए सभी शैक्षणिक संस्थानों सहित कॉलेजों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलों को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि युवा नशे की ओर न जाए।
उन्होंने युवक मंडल कायना के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा की इस 28 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करवाना एक सराहनीय कार्य है जिसे युवक मंडल कायना ने बखूबी निभाकर स्थानीय लोगों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
*जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र की सड़कों के लिए 250 करोड़ स्वीकृत*
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कायना का अपना एक महत्व है क्योंकि इसी पंचायत से चुनाव के दौरान भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से आपदा के दौरान जनजीवन सामान्य बनाने के साथ-साथ सभी छोटी-बड़ी सड़कों को खोलकर बागवानों की एक-एक सेब की पेटी मंडियों तक पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान लगभग 250 करोड़ रुपए की राशि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है ताकि इस विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सके।
*प्रतियोगिता में यह रहे विजेता*
युवक मंडल कायना द्वारा 08 नवंबर से आयोजित की गई इस 28 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों की 90 टीमों ने भाग लिया, जिसमें शिव शक्ति बलग की टीम विजेता तथा केबीबीसी नसारी की टीम उपविजेता रही। मैन ऑफ द मैच विशु को मिला जबकि बेस्ट बैट्समैन विकी, बेस्ट बॉलर दिनेश, बेस्ट कीपर महेंद्र, बेस्ट फील्डर आशीष तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट यशपाल राजटा रहे।
मुख्य अतिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए 50 हज़ार रुपए की राशि देने की घोषणा की तथा प्रतियोगिता की विजेता टीम शिव शक्ति बलग को 01 लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि तथा मोमेंटो और उपविजेता टीम केबीबीसी नसारी को 55 हजार 555 रुपए की राशि तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
*यह भी रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस गुमान सिंह, मंडलाध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, प्रधान युवक मंडल कायना सुनील किमटा, सचिव रोहित चांटा, उप प्रधान मनीष चांटा सहित युवक मंडल के समस्त प्रतिनिधि, प्रधान ग्राम पंचायत कायना रोपेंदर सिंह ढालटा, पंचायत समिति सदस्य रंजु शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य भीम सिंह जोहटा, जुब्बल महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता चौहान, कोटखाई महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, प्रधान शील पंचायत ईश्वर भोलटा, उप प्रधान बाल किशन भोलटा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रविरोधी पोस्ट : दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएम नाथ  शिमला, 11 मई :  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश में रोजगार: यूएई में डिलीवरी राइडर्स के लिए आवेदन 22 नवंबर तक ; नून फूड एलएलसी में आकर्षक वेतन के साथ सीधी भर्ती

एएम नाथ। मंडी, 20 नवम्बर : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात...
हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 7583 पंजीकृत, 683 लाइसेंस जारी: डीसी

फूड स्क्यिोरिटी एक्ट संचालन समिति की तीसरी बैठक आयोजित ऊना, 20 फरवरी: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!