कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर CM सुक्खू ने बताया था कांग्रेस की देन

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार को श्री नैना देवी जी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद किया।

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार को श्री नैना देवी जी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली रेल लाइन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोच का नतीजा है. बिलासपुर तक रेल लाइन बिछाने के लिए राज्य सरकार ने अपना हिस्सा दे दिया है. अब आगे का खर्च केंद्र सरकार को उठाना होगा।
भानुपल्ली रेल लाइन को कांग्रेस की देन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है. बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया. अब आगे का खर्च केंद्र सरकार को उठाना चाहिए.” मुख्यमंत्री के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे का विस्तार कर बिलासपुर तक पहुंचाया. सुक्खू सरकार रेल परियोजना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार परियोजना के कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाने में बाधा डाल रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल के जन हित से खिलवाड़ कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान गैर ज़िम्मेदाराना –
डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री के बयान को सत्य से परे, हास्यास्पद और हितों का मजाक उड़ाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान पर टिप्पणी से साबित होता है कि मुख्यमंत्री को हिमाचल की जनता के स्वास्थ्य से लेना-देना नहीं है. राजीव बिंदल ने बताया कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर एम्स की लगातार देखरेख कर रहे हैं. एम्स जैसा चिकित्सा संस्थान जगत प्रकाश नड्डा के मंत्रालय ने दिया था. ऐसे संस्थान पर टिप्पणी करना गैर-जिम्मेदाराना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

56.56 करोड़ शाहपुर नगर पंचायत में सीवरेज के लिए स्वीकृत, सीएम सुक्खू ने शाहपुर के लिए दी विकास की सौगात: पठानिया

धर्मशाला, 19 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर के विधायक...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करंट लगने से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन

दो साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, कांग्रेस में शोक की लहर एएम नाथ। चंबा (होली) : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का बिजली का करंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदारों ने की पुलिस सुरक्षा की मांग : कुल्लू दशहरा में तहसीलदार के साथ हुया था दुर्व्यवहार

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजस्व सेवाएं देने वाले तहसीलदार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सचिवालय से एक पत्र पुलिस मुख्यालय पहुंचा है। इस पत्र में तहसीलदारों पर जिम्मेदारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!