शादी की खुशियां मातम में बदली – मौत का डांसः डेढ़ मिनट डांस करने के बाद स्टेज पर गिरी, फिर नहीं उठी

by
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में शादी कार्यक्रम में एक युवती डांस करते करते स्टेज पर ही गिर गई फिर नहीं उठ सकी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
दरअसल घटना विदिशा मगधम रिसॉर्ट की है, जहां शादी कार्यक्रम के दौरान डांस करते करते युवती अचानक से गिर गई। इसके बाद वह उठ ही नहीं सकी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती का नाम परिणीता जैन और इंदौर की रहने वाली हैं। विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। स्टेज पर डेढ़ मिनट तक डांस की और फिर गिर गई। आशंका जताई जा रही है साइलेंट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट में पता चलेगी। युवती की मौत के खबर परिजनों को लगी तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
article-image
पंजाब

24 साल बाद न्याय …9.16 करोड़ मुआवजा : कार की टक्कर से कानों से बहरे और मस्तिष्क की नसें क्षतिग्रस्त – हाईकोर्ट ने बढ़ाई मुआवजा राशि

चंडीगढ़ :  कार की टक्कर से कानों से बहरे और मस्तिष्क की नसें क्षतिग्रस्त होने पर दो दशकों से अधिक समय से नारकीय जीवन जी रहे जालंधर निवासी वकील नरिंदर पाल सिंह को 9,16,81,844...
article-image
पंजाब

वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए फैलाई जाए जागरुकता: कोमल मित्तल

लोगों को बूथ लैवल अधिकारियों को सहयोग देने की अपील की होशियारपुर : 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विधायकों की संख्या नहीं पता, वो कर रही हैं महिला सशक्तिकरण की बात :

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए बिल लाने का आरोप लगाते...
Translate »
error: Content is protected !!