शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

by

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद चार से पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से शोरूम में खड़ी कई नई बाइक और स्कूटर जलकर राख हो गए। इसके अलावा शोरूम के बाहर पार्क एक वाहन भी पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सुबह करीब सवा नौ बजे लगी और कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई। आग और धुएं के घने गुबार ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभालते हुए आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ आग लगने के कारणों की भी पड़ताल कर रहा है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे दिन घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बसाल में आगजनी घटना के तथ्यों की जांच करने के लिए एसडीएम ऊना जांच अधिकारी नियुक्त

ऊना, 15 मई – अप्पर बसाल में प्रवासी लोगों की झुग्गीयों में आग की दुर्घटना सामने आई है। इस आगजनी घटना में चार झुग्ग्ी-झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई जिसमें एक बच्चे की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक : रोहित ठाकुर

पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ तारा, बीबीएन :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की” अभियान : महिला प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जागरूकता के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी- अपूर्व देवगन एएम नाथ। चंबा, 8 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज विकासखंड चंबा के समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राइम स्टील उद्योग ने सीएसआर के तहत बरोटीवाला स्कूल में लगवाया ट्यूबवेल

1320 विद्यार्थियों और स्टाफ को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, उद्योग ने किया बोरवेल निर्माण पेयजल समस्या का समाधान: बरोटीवाला स्कूल में उद्योग की सीएसआर पहल बरोटीवाला, 4 जून (तारा)। बरोटीवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!