कुठाड़ में लगाया वित्तीय समावेशन एवं जन जागरूकता शिविर

by

लोगों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

कुठाड़, 18 जून (तारा) : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान” के अंतर्गत कृष्णगढ़ पंचायत में एक विशेष वित्तीय समावेशन एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सीकेवाईसी, री-केवाईसी, नामांकन सुविधा, निष्क्रिय खातों के पुनर्सक्रियकरण, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता संबंधी जानकारी एवं सेवाएँ प्रदान की गईं। केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग के निदेशक विवेक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि “वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ते हुए बैंकिंग, बीमा, पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना है। वित्तीय समावेशन केवल बैंक खाते खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने डिजिटल वित्तीय सेवाओं के बढ़ते उपयोग के संदर्भ में नागरिकों से बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।
यूको बैंक सोलन की अंचल प्रमुख पूजा चंद ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को प्रत्येक नागरिक तक सरल, सुलभ एवं प्रभावी रूप से पहुँचाना सभी बैंकों की प्राथमिकता है। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, निष्क्रिय खातों के पुनर्सक्रियकरण, नामांकन, री-केवाईसी तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने निकटतम बैंक शाखा अथवा वित्तीय समावेशन शिविर से जुड़कर उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार एवं समुदाय के अन्य लोगों को भी वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में सहयोग करें।
वहीं, अग्रणी जिला प्रबंधक, यूको बैंक सोलन तमन्ना मोदगिल ने कहा कि वित्तीय समावेशन के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी कॉल, संदेश, लिंक एवं मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से धोखाधड़ी के प्रयास किए जाते हैं, इसलिए नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लेन-देन अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें।
कार्यक्रम में यूको बैंक के कुठाड़ शाखा प्रबंधक हेमराज तथा चंडी के अमित ठाकुर व स्थानीय पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार व नरेंद्र बबलू सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन:
कुठाड़ में आयोजित शिविर में जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्तीय सेवा आयोग के निदेशक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। करीब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भड़क गए पंजाब के भाजपा नेता : कंगना रनौत को संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी  के नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश  ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  से खालिस्तान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 लोगों से 107.93 ग्राम चिट्टा बरामद, चारों ग्रिफ्तार : चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश

शिमला : पुलिस पुलिस ने उत्तराखंड के मार्ग का इस्तेमाल कर चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पीछे पुलिस काफी समय से पड़ी हुई थी। जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!