शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो

by

कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

सुक्खू सरकार से सिरमौर पर श्वेत पत्र और किशाऊ परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा

एएम नाथ। नाहन : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। बिंदल ने पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान दीवारों और साइन बोर्ड पर ‘वोट चोर’ लिखा गया तथा पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए अलग-अलग नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक दबाव के कारण कानून के दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
सोलन में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर भी बिंदल ने निशाना साधा। उन्होंने इसे कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी और अंतर्कलह का परिणाम बताते हुए कहा कि नेताओं को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए।
चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर बिंदल ने कहा कि चुनाव जीतने पर आयोग को सही और हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य सामने रखने को कहा।
बिंदल ने सुक्खू सरकार से सिरमौर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने नाहन मेडिकल कॉलेज के आधारभूत ढांचे पर भी समयबद्ध जवाब मांगा।
किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना को लेकर उन्होंने सरकार से प्रदेश के बिजली और वित्तीय हिस्से तथा सिरमौर के किसानों को मिलने वाले सिंचाई पानी की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सिरमौर दौरे के रद्द होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए और प्रशासनिक तैयारियों पर हुए खर्च तथा लंबित घोषणाओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से विशेष मुलाकात :हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की खन्ना ने की मांग

होशियारपुर 20 जुलाई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना देश में हृदय रोगियों को सस्ती और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इस मौके खन्ना ने हृदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

हरोली, 12 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्लेन में देवदार का पौधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया रोपित : जूनियर रेडक्रास स्वयं सेवकों ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौध रोपण अभियान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया। उन्होंने शिमला के अन्नाडेल के निकट ग्लेन में...
Translate »
error: Content is protected !!