नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

by

हरोली, 12 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेगी और हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे खिलाफ़ पंचायत स्तर पर नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते है साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरूतियों को दूर करने में मदद करेंगे एवं हर महिला से इस विषय के बारे में जागरूकता लेकर आयेंगे तथा जरूरी सहायता एवं रास्ता भी उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान के तहत पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे जो लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर ऐसी जगह का चयन करेंगे जहां पर नशे का सेवन किया जाता है उस जगह को नशा मुक्त घोषित किया जायेगा और सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नशे से लड़कर जीत चुके हैं उन लोगों को इस अभियान के अंतर्गत आगे लाया जाएगा ताकि अन्य लोगों को इससे प्रेरित करके नशे से छुटकारा दिलाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से भी लोगों को इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि नशे से होने वाली गतिविधियों के ऊपर नकेल कसी जा सके।
इस बैठक में एलएस ईओ अधिकारी धरा जोशी, वरिष्ठ सहायक प्रगति अधिकारी रजनीश खन्ना, और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर और सतपाल रणावत, संदीप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल में मनाया हरित खनन दिवस : विधायक,डीसी और एसपी समेत सैंकड़ों लोगों ने किया पौधारोपण

रोहित भदसाली।  ऊना, 13 सितंबर. ऊना जिले के बसाल में शुक्रवार को हरित खनन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के देहा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार, दादा सहित तीन साल के मासूम की मौत 

एएम नाथ। ​शिमला :  हिमाचल प्रदेश के राजधानी  ​शिमला के दायरे में आने वाले उपमंडल चौपाल में देहा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में एक ही  परिवार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंत्रिमंडल को मंजूरी मिलेगी राजस्थान के अलवर में : जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को ठहरने के लिए पीटरहॉफ और सर्किट हाउस में जगह नहीं देगी हिमाचल सरकार : 21.96 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करने को सीबीआई ने किया था इन्कार

एएम नाथ। शिमला : पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जांच करने आ रही सीबीआई को हिमाचल सरकार पीटरहॉफ और सर्किट हाउस (विली पार्क) देने के मूड में नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!