शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

by
एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे आईजीएमसी ले ज़ाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई मनोज कुमार व परिजनों ने बताया कि महेश कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी शोभा राम बिल्डिंग सैक्टर-2 न्यू शिमला ड्यूटी से रात्रि करीब 10.30 बजे आया और नहाने के लिए बाथरूम में जाकर रॉड से पानी गर्म करने लगा।
कुछ देर में बाथरूम से आवाज आने पर घरवालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो रॉड की एक तार स्विच से जुड़ी हुई थी जबकि एक तार महेश कुमार में चिपकी हुई थी। घर वालों ने जैसे ही तार हटाई तो महेश कुमार नीचे गिर गया और उसने चप्पल भी नहीं पहन रखी थी। महेश कुमार की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंपकर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीतें 25 हजार रुपये का इनाम

सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां एएम नाथ। चम्बा :  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत नौणी से आरम्भ किया ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

सोलन  : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जन-जन की समस्याओं का उनके घर-द्वार के समीप समाधान और प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!