शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बांधा रक्षा सूत्र, दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

by

एएम नाथ।  शिमला, 27 अगस्त। राजधानी शिमला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस स्नेह और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व है। कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र इस रिश्ते की गरिमा, अपनत्व और स्नेह को और मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों सहित सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा निभाई गई इस आत्मीय परंपरा की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित हुए कही

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की हमीरपुर : कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की अटूट देश भक्ति, असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के समाजसेवी परवीन टंडन की केंद्रीय कृषि मंत्री से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी परवीन टंडन ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11वीं की छात्रा का शव बरामद : जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाली निजी स्कूल की 11वीं की छात्रा का शव बरामद कर लिया है। छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला...
Translate »
error: Content is protected !!