शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने का प्रोग्राम जारी : 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी वोटरों की रजिस्ट्रेशन- DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 10 अक्टूबर:   चीफ कमिश्नर, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों संबंधी गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव हलकों में वोटर सूचियों की तैयारी संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सब से पहले 21 अक्टूबर 2023 को वोटर रजिस्ट्रेशन शुरु होगी, जो कि 15 नवंबर 2023 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक वोटर सूचियों की तैयारी व प्रिंटिंग होगी।
इसके बाद 5 दिसंबर 2023 को वोटर सूचियां प्रकाशित की जाएंगी व इसी दिन वोटर सूचियां संबंधी दावे व एतराज लेने संबंधी चुनाव हलके अनुसार नियुक्त अधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दावे व एतराज प्राप्त करने की आखिरी तिथि 26 दिसंबर 2023 होगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 4 जनवरी 2024 तक दावे व एतराज का सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव, 1959 के रुल नंबर 10(3)अनुसार निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी 2024 को सप्लीमेंट्री सूचियों की तैयारी व प्रिंटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2024 को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सिख गुरुद्वारा चुनाव रुल्ज 1959 जो कि समय-समय पर संशोधित किए गए हैं, के रुल 7 के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोर्ड चुनाव हलके में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए चुनाव हलके में प्रार्थियों से दावे/एतराज प्राप्त करने, फैसले करने, वोटर सूची तैयार करने व चुनाव के लिए बतौर रिवाइजिंग अथारिटीज व इनके साथ बोर्ड चुनाव हलके स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की है।
डिप्टी कमिश्न ने बताया कि जिला होशियारपुर में आते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव क्षेत्र 111-मुकेरियां के लिए उप मंडल मजिस्ट्रेट मुकेरियां को रिवाइजिंग अथारिटी अधिकारी नियुक्त किया है और उनके साथ तहसीलदार मुकेरियां व नायब तहसीलदार हाजीपुर को लगाया गया है। इसी तह 112- दसूहा हलके के लिए उप मंडल मजिस्ट्रेट दसूहा को रिवाइजिंग अथारिटी अधिकारी नियुक्त किया है और उनके साथ तहसीलदार दसूहा व नायब तहसीलदार टांडा को लगाया गया है। इसके अलावा 113- शामचौरासी हलके के लिए सहायक कमिश्नर(सामान्य) होशियारपुर को रिवाइजिंग अथारिटी नियुक्त किया है और उनके साथ नायब तहसीलदार भूंगा व नायब तहसीलदार शाम चौरासी को लगाया गया है। इसी तरह 114- होशियारपुर हलके के लिए उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर को रिवाइजिंग अथारिटी अधिकारी नियुक्त किया है और उनके साथ तहसीलदार होशियारपुर व नायब तहसीलदार माहिलपुर को लगाया गया है और उनके साथ तहसीलदार गढ़शंकर व नायब तहसीलदार गढ़शंकर को लगाया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने समूह रिवाइजिंग अथारिटीज को हिदायत की है कि वोटर सूची तैयार करते समय प्राप्त हुए शेड्यूल व हिदायतों का पूरा पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी फार्म नंबर 1 जिला प्रशासन की वैबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच तत्वों में विलीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल : बेटे सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी, विभिन्न केंद्रीय व अन्य राज्यों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

गांव बादल : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी।...
article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
Translate »
error: Content is protected !!