शिरोमणी अकाली दल का विकास और शांति बनाए रखने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड : सुखबीर सिंह बादल

by

पठानकोट : शिरोमणी अकाली दल को आज पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर  सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पी.ए.डी.बी पठानकोट के चेयरमैन अवतार सिंह कलेर और आम आदमी पार्टी के इंचार्ज संजीव शर्मा ने अकाली दल में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अकाली दल का हाथ थामा, जिससे दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों को एक बड़ा झटका लगा है।

अकाली दल के अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता गुरबचन सिंह बब्बेहाली के साथ एक भव्य समारोह में कहा, ‘राज्य के पंजाबी यह महसूस कर रहे हैं कि केवल क्षेत्रीय पार्टी ही पंजाब को उसकी वर्तमान स्थिति से बाहर निकाल सकती है। शिरोमणी अकाली दल का विकास और शांति बनाए रखने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसकी सीमावर्ती राज्य के लोगों को अत्यधिक आवश्यकता है।’

अवतार सिंह कलेर और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए, अकाली दल के अध्यक्ष ने उन्हें बुनियादी स्तर का नेता बताया और कहा कि वे लोगों से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर, सरदार बादल ने कलेर को पठानकोट ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

अकाली दल के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पठानकोट, भोला और सुजानपुर से आम आदमी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है, क्योंकि संजीव शर्मा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए हैं। संजीव शर्मा को इस अवसर पर सुजानपुर से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त, विजय बागी (पूर्व डाॅयरेक्टर पीएडीबी), मनजिंदर कौर कलेर (सरपंच गांव लामिनी), अनमोलदीप सिंह (जिला प्रधान कांग्रेस किसान सेल), सुषमा देवी (भाजपा सरपंच गांव पंगोली), अजय महाजन (भाजपा युवा मोर्चा), सोम राज, बलवंत सिंह (पूर्व आप सरपंच) और अन्य नेताओं ने भी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्हीनो ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें आवश्यक जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिम्पा ने वार्ड 6 से टिकट देने की मांग के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदा को सौंपे कागजात

होशियारपुर :कांग्रेस में 1980 से निभाते आ रहे पूर्व पार्षद एवं वर्तमान में पंजाब स्माल इंडस्ट्री उद्योग विकास कारपोरेशन के सीनियर उपचेयरमैन ब्रह्मशंकर जिम्पा ने नगर निगम चुनाव लडऩे का फैसला लेते हुए वार्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

  म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। । एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!