शिवसेना समाजवादी पार्टी फूंकेगी पूरे पंजाब में बब्बर खालसा के पुतले

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जगह-जगह पुलिस थानों पर हो रहे हमले चिन्ता का विषय है। यह शब्द आज शिवसेना समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकारिणी पंजाब के प्रधान जावेद खान ने पत्रकार वार्ता दौरान कहे । इस दौरान  विशेष तौर पर युवा राष्ट्रीय प्रभारी बंटी जोगी मुकेरिया व उनके साथ यूथ पंजाब प्रभारी हरजिंदर पाल हैप्पी तलवाड़ा से उपस्थित हुए। बंटी योगी ने प्रैस को संबोधित करते हुए कहा की यह बहुत ही एक चिंता का विषय है जो पंजाब में जगह-जगह पर बम ब्लास्ट करवाए जा रहे हैं । इससे पंजाब की अमन शांति तो बिगड़ ही रही है परंतु लोगों के मन में इस चीज का बहुत ज्यादा भय भी है।
जावेद खान ने कहा की बहुत जल्द बब्बर खालसा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर रैली की जाएगी और पूरे पंजाब को यह कॉल दी जाएगी कि उनके जगह-जगह पर इनके पुतले जलाए जाएं और जो कोई भी उनकी सपोर्ट में उतरता है उन पर फौरी तौर पर मुकदमे दर्ज किया जाएं। क्योंकि यह हमला पुलिस पर नहीं बल्कि हमारे परिवारों पर है, क्योंकि हमारे परिवारों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है और हम कंधे से कंधा मिलाकर हर उसे ुलिस अफसर के साथ खड़े हैं इस वक्त इस मुसीबत से जूझ रहे हैं ।
बंटी जोगी व जावेद खान ने कहा कि बीते कुछ दिन पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर गोली से हमला करने की कोशिश की गई थी जो बहुत ही निंदनीय थी अगर वह गोली उनको लग जाती तो हम सोच भी नहीं सकते थे कि पंजाब किस हालातो से जूझ रहा होता । हम पंजाब पुलिस के डी.जी.पी साहब से हाथ जोड़कर यही अपील करते हैं कि जो कोई भी खालिस्तान के समर्थन में आगे आता है उस पर फौरी तौर पर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। क्योंकि यही लोग आने वाले दिनों में पंजाब के हालात और भी ज्यादा खराब करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार, रवि ठाकुर तथा संजीव कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर – सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

नई दिल्ली।  दिल्ली कूच की जिद पर अड़े आंदोलनकारी किसानों की वजह से बंद पड़ा शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा l सोमवार  को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका खारिज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
पंजाब

पद्दी सूरा सिंह स्कूल में साइंस अध्यापकों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 22 जनवरी: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिं. कृपाल सिंह के नेतृत्व में एससीआरटी पंजाब मोहाली के दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लॉक गढ़शंकर-1, गढ़शंकर-2 और ब्लाक कोटफतूही के विज्ञान...
article-image
पंजाब

गाडियो की टक्कर एक घायल

गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव गोलियां में कल रात एक ट्रक और कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर एएसआई रविंदर सिंह ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!