गाडियो की टक्कर एक घायल

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव गोलियां में कल रात एक ट्रक और कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि कैंटर सोनालिका होशियारपुर (एचपी 12 9414) से आ रहा था जिसे बलवंत सिंह पुत्र बच्चित सिंह सिंह जिला मंडी हिमाचल प्रदेश चला रहा था और ट्रक नंबर PB13 AR 8595 जो समाना जिला पटियाला गुरप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह चला रहा था। जब गोलियां गांव में पुहंचे तो ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह हेडलाइट्स के कारण अपना संतुलन खो बैठा और कैंटर से टकरा गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो जाने पर ट्रक चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। गढ़शंकर थाना पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल की जन आरोग्य कल्याण समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 15 फरवरी: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में जन आरोग्य कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने की। बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना IELTS के UK स्टडी वीज़ा से बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि UK लगातार बिना IELTS या PTE के वीज़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी बोर्ड जैसे पंजाब...
article-image
पंजाब

 म्यूनिसिपल चुनावों के लिए आज जिले में 142 वार्डों के लिए 223 पोलिंग बूथों पर 222647 मतदाता करेंगे मतदान का प्रयोग

मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोटर जरुर करें अपने मताधिकार का प्रयोग: अपनीत रियात सख्त सुरक्षा प्रबंधों में जिले से 223 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग पोलिंग बूथों के लिए किया गया रवाना, डिप्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!