शिवालिक पब्लिक स्कूल बिलांवाली, भटोली व काठा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

by

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिल्लावाली व काठा स्कूलों का सामूहिक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमैल सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

सरस्वती वंदना से समारोह की शुरूआत हुई। उसके बाद तीनों स्कूलों ने अपनी मिलीजुली सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रस्तुत कर वहां पर उपस्थित सभी अभिभावकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने अभिभावकों को पहाडी नाटी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी सहित हर राज्य की संस्कृति से अवगत करवाते हुए लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जिसकी अभिभावकों ने खूब प्रशंसा की।
इसके पश्चात स्कूल की एमडी समेंथा सैनी ने वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिल्लांवाली व काथा के सभी विजेता एवं होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर गुल्लरवाला पंचायत प्रधान पम्मी राम, नोबल चीफ वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव परमजीत पम्मी, मुख्य सलाहकार राजवीर सिंह, शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली की मुख्यअध्यापिका मोनिका, बिल्लांवाली की मुख्याध्यापिका पूजा शर्मा, काठा की मुख्यअध्यापिका कमलेश कुमारी, बिकम वर्मा, हेमराज शर्मा, तरसेम शर्मा, कपिल ठाकुर, दीपचंद, नरेश राणा, बीरबल व नरेश ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
फोटोकैप्शन;
शिवालिक स्कूल काठा, बिलांवाली व भटोली के मेधावी छात्र मुख्य अतिथि के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बंद, 17 जनवरी को होगा मतदान पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

ऊना  : पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया है तथा मतदान 17 जनवरी को होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विभागों को चलाने के लिए सरकार मंदिरों का पैसा मांग रही – उपमुख्यमंत्री ने सदन में खड़े होकर कहा था कि मंदिरों का पैसा कोई छू नहीं सकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की अध्यक्षता में मण्डी में आयोजित केंद्रीय बजट 2025- 26 का बजट “विकसित का भारत रोड मैप” प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 29 को

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। गुजरात के वडोदरा में 117 पदों को भरने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी इनोवेशन लिमिटेड 29 अक्तूबर को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।...
Translate »
error: Content is protected !!