शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

by

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ के साथ-साथ स्टूडेंट्स और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान भेंट किया गया।
इस दौरान आप के सीनियर नेता सोमनाथ बांगड़ ने कहा कि आज के समय में बेटियां और बेटे बराबर हैं और बेटियां बड़े पदों पर अपनी ड्यूटी निभा रही हैं और उन्होंने सोसायटी के समाज सेवा के कार्यों की सराहना की।गांव मोहनवाल की मौजूदा सरपंच हरजिंदर कौर और रावलपिंडी की सरपंच रीना रानी ने कहा कि पहले के समय में जहां भ्रूण हत्या बहुत बढ़ गई थी और उस समय सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था और आज बेटियों और बेटों की बराबरी हो रही है जो आज की मुख्य जरूरत भी है। मनप्रीत रोकी ने कहा कि बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं है, बेटियों ने हर फील्ड में अपनी पहचान बनाई है। स्कूल हेड गीताजलि ने कहा कि समाज के विकास के लिए बेटियों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। सूबेदार दविंदर सिंह बीरमपुर ने कहा कि अब बेटियां बोझ नहीं बल्कि मां-बाप के सिर का ताज साबित हो रही हैं। डॉ. लखविंदर कुमार बिल्डों ने कहा कि बेटियों को विदेश भेजने के बजाय मां-बाप को यहीं टेक्निकल एजुकेशन देनी चाहिए । इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल गीताजलि, रूपिंदर कौर, मोनिका, राज रानी, ​​कुलविंदर कौर, सुखविंदर कौर, डॉ. लखविंदर कुमार बिल्लो, फूला सिंह बीरमपुर, पूर्व सरपंच सुच्चा सिंह, रोकी मोला, शिंदा गोलियां , पुनीत नागपाल, गुरनेक सिंह, दविंदर सिंह बीरमपुर, धर्मजीत सिंह राजा, राजन बीरमपुर, लोकेश गंगड़ और स्कूल के विधार्थी मौजूद थे।

फोटो : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी और आप नेता सोम नाथ गंगड़ लोहड़ी के समागम दौरान 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 अक्टूबर से जिले में शुरु होगी धान की खरीद : जिले में धान की खरीद, आवश्यक प्रबंध पूरे: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 30 सितंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओऱ से 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही धान की खरीद के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में खरीद के सभी प्रबंध...
पंजाब

होशियारपुर सिटी सेंटर में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की तारण हारी धागा तविज़ रहित जादू टोना रहित चौकी का हुआ आयोजन 

होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा –  सर्ब सांझा दरबार सिद्ध शक्ति बीबी सत्या देवी सत्संग भवन बंगा -कनाडा के सेवादार बाबा रंगड़ बादशाह बंगा के मार्गदर्शन में आज सिटी सेंटर पुलिस लाइन रोड होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

कामरेड मट्टू के नेतृत्व में रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना 75 वें दिन भी जारी काले कृषि कानूनों के रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा: गुरदियाल

गढ़शंकर: जिओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चौधरी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में आज धरना लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री सुभाष...
article-image
पंजाब

बैकफिंको की ओर से 9 लाभार्थियों के करीब 26 लाख रुपए के ऋण मंजूर: अमित कुमार पांचाल

गढ़दीवाला के लाभार्थी को एजुकेशन ऋण के अंतर्गत मिलेगा 5 लाख रुपए, बैकफिंको की ओर से 22 केसों में 38 लाख रुपए के ऋण जारी, 9 नए केसों में जल्द जारी होंगे 26 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!