बैकफिंको की ओर से 9 लाभार्थियों के करीब 26 लाख रुपए के ऋण मंजूर: अमित कुमार पांचाल

by

गढ़दीवाला के लाभार्थी को एजुकेशन ऋण के अंतर्गत मिलेगा 5 लाख रुपए, बैकफिंको की ओर से 22 केसों में 38 लाख रुपए के ऋण जारी, 9 नए केसों में जल्द जारी होंगे 26 लाख रुपए
बैकफिंको की 59 स्कीमों के अंतर्गत 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए से अधिक के ऋण ले सकते हैं लाभार्थी
होशियारपुर : पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाब पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन की ओर से अलग-अलग कामकाज चला रहे नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से मुहैया करवाए जाते ऋण की कड़ी में वृद्धि करते हुए जिला प्रशासन ने आज 9 लाभार्थियों के कुल 26 लाख रुपए के करीब ऋण मंजूर किए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास)-कम-चेयरमैन जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी अमित कुमार पांचाल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन(बैकफिंको) की ओर से आज मंजूर किए गए ऋण में डेयरी, करियाना, कारपेंटर आदि कार्य से जुड़े नौजवान शामिल है, जिनको अपने कार्य को और मजबूत करने के लिए 2 से 3.5 लाख रुपए तक प्रति लाभार्थी ऋण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज मंजूर केसों में एक केस एजुकेशन ऋण का भी है जिसमें गढ़दीवाला के एक विद्यार्थी को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से बी.टैक कंप्यूटर साइंस करने के लिए 5 लाख रुपए का ऋण मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैकफिंको की ओर से पिछड़ी श्रेणी से संबंधित लाभार्थियों को 59 स्कीमों के अंतर्गत एक लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए से अधिक का ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि योग्य लाभार्थी अपने व्यवसाय को और मजबूती प्रदान कर सकें।
अमित कुमार पांचाल ने बताया कि बैकफिंको की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी ओर से आज 16 लाभार्थियों को उनकी ओर से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र विचार के लिए बुलाए गए थे, जिनमें से 13 लाभार्थी पेश हुए व उनमें से 9 लाभार्थियों के 26 लाख रुपए के करीब ऋण मंजूर किए गए। उन्होंने बताया कि बैकफिंको की ओर से वित्तिय वर्ष 2020-21 के दौरान अब तक कुल 31 केस विचार किए जा चुके हैं, जिनमें से 22 केसों में पहले ही 38 लाख रुपए के ऋण मुहैया किए जा चुके हैं जबकि 9 नए केसों में 26 लाख रुपए जल्द जारी होंगे। इस दौरान बैकफिंको के जिला फील्ड अधिकारी-कम-सदस्य सचिव राज कुमार ने बताया कि जिला होशियारपुर में 6 और केस विचाराधीन है, जिनको 31 मार्च से पहले-पहले पास कर जरुरी ऋण जारी किए जाएंगे।
इस मौके पर अन्यों के अलावा लीड बैंक मैनेजर राम कृष्ण चोपड़ा, उप अर्थ व आंकड़ा सलाहकार रविंदर पाल दत्ता, इकबाल सिंह, नरेश कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द नहीं किए गए तो उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित तमात राज्य में भाजपा को वोट की चोट देने चलेगा अभियान: युद्धवीर सिंह व हरपुरा

दिल्ली : मुजफरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्यां में किसानों ने पहुंच कर केंद्र सरकार को बता दिया कि किसान इस कृषि कानूनों के खिलाफ अंत तक शांतमई तरीके से संघर्ष जारी...
article-image
पंजाब

समाजसेवी और पत्रकार संजीव कुमार ने किया रक्तदान, कहा – “इस महान सेवा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज विजय मॉल, दसूआ में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए कहा कि मानवता की इस पवित्र सेवा में भाग लेकर उन्हें अत्यंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% – ब्रेन ट्यूमर हर उम्र में हो सकता : डॉ. प्रदीप शर्मा

होशियारपुर, 8 जून: “ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% है। दुनिया भर में हर दिन ब्रेन ट्यूमर के लगभग 500 नए मामलों का निदान किया जाता है और उनमें से अधिकांश वंशानुगत नहीं...
article-image
पंजाब

डूबते सहकारी अदारों और सभाओं को बचाने के लिए सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए : जनवादी किसान सभा

गढ़शंकर, 28 अगस्त: आज जमहूरी किसान सभा पंजाब ने पंजाब की डूबती सहकारी संस्थाओं और सहकारी सभाओं को बचाने और उनमें फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए राज्य भर में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी...
Translate »
error: Content is protected !!