शेरपुर चक्रा सड़क का विकास कार्य शुरू, 19 नवंबर को होगा भूमि पूजन : आशा रानी

by

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  पूर्व मंत्री आशा रानी ने कहा कि शेरपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में शेरपुर–चक्रा सड़क के मेटलिंग एवं टारिंग कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना नाबार्ड के तहत ₹7.19 करोड़ की लागत से निर्मित होगी, जिससे क्षेत्र में आवाजाही सुगम होगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना का भूमि पूजन 19 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 25 मई – बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा अति आवश्यकः राघव शर्मा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों का एक घंटे तक डीसी ने किया मार्गदर्शन |

ऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही।...
Translate »
error: Content is protected !!