नशे की समस्या को लेकर सरकार को घेरा : सांसद मनीष तिवारी ने कहा शासन चलाने में विफल रही सरकार

by

सांसद मनीष तिवारी ने बाती सभा को सौंपा 5 लख रुपए की ग्रांट का चैक
श्री आनंदपुर साहिब/रोपड़, 1 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा जनहित में कार्य कर रही बाती सभा को विकास के कामों के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि जनहित में बाती सभा द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। उनकी ओर से विकास कार्यों की गति को बढ़ाने हेतु लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की जा रही है। इस दिशा में, 5 लाख की लागत से बनने वाला कम्युनिटी सेंटर समारोहों के आयोजन हेतु क्षेत्र के लोगों को बहुत काम आएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिया।
इस दौरान उन्होंने नशे की समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा, जो पंजाब की युवा पीढ़ी निगल रहा है। जिससे सरकारी दावे खोखले प्रतीत होते है। हालात यह है कि सरकार शासन लाने में विफल हो चुकी है। जिसे अदालत की फटकार के चलते पंचायतों को भंग करने संबंधी फैसला भी वापस लेने पड़ा रहा है और उसकी गाज दो वरिष्ठ अधिकारियों पर निलंबन के रूप में गिरी है।
जहां अन्य के अलावा, गुरवीर सिंह गज्जपुर, प्रीतम सैनी सचिव पंजाब कांग्रेस, डॉ अच्छर शर्मा, चरण दास सलूरिया, चौधरी भगत राम, कैप्टन तेलू राम, हरबिलास, गुलजार सिंह नंगली, चौधरी धर्म पाल, हरदेव सिंह देबी, भजन सिंह, गुरमेल सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में टूट का खतरा : 16 विधायकों में से कई शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे

झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया. झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा...
article-image
पंजाब

पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को

चंडीगढ़ ।   पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। यह सीटें कांग्रेस की अंबिका सोनी और अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल खत्म होने से खाली...
article-image
पंजाब

संदीप हंस ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला

जिले में गेहूं की सुचारु खरीद संबंधी नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी हर बुनियादी सुविधा होशियारपुर :  2010 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री संदीप हंस ने आज...
article-image
पंजाब

लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा बाबा बर्फानी लंगर हॉल, दसूहा में आयोजित नि:शुल्क विशाल चिकित्सा जांच शिविर अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों...
Translate »
error: Content is protected !!