मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग, 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप

by

रविवार दोपहर मेडिकल स्टोर के बाहर भी फायरिंग की कोशिश, रात में घर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; CCTV में कैद हुई घटना

बटाला: पंजाब के बटाला स्थित नवरूप नगर में रविवार रात एक मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मेडिकल स्टोर मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात अज्ञात हमलावर नवरूप नगर स्थित मेडिकल स्टोर मालिक के घर पहुंचे और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दोपहर में मेडिकल स्टोर पर भी फायरिंग की कोशिश

बताया जा रहा है कि इससे पहले रविवार दोपहर को भी हमलावरों ने सिविल अस्पताल बटाला के सामने स्थित मेडिकल स्टोर को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, फायर मिस होने के कारण गोली नहीं चल पाई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विदेशी नंबरों से मिल रही थी रंगदारी की धमकी

मेडिकल स्टोर मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी समय से विदेशी नंबरों से फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को पहले ही शिकायत दी गई थी और मामला दर्ज किया जा चुका है।

रविवार को एक ही दिन में मेडिकल स्टोर और उसके बाद घर को निशाना बनाए जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रंगदारी की धमकियों और फायरिंग की दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या नहीं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाय चूरी रेस्टोरेंट मालिक मनप्रीत सिंह ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

गुरदासपुर। सोमवार देर रात गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक रेस्टोरेंट का मालिक मनप्रीत सिंह है। गोली...
article-image
पंजाब

दिवाली के अवसर पर आपकी सरकार का एक और तोहफा…आज पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के भगवंत मान सरकार ने इस दिवाली के मौके पर युवाओें को एक और तोहफा दिया है। छोटी दीपावली के अवसर पर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को तोहफा देते हुए...
article-image
पंजाब

मिल की चिमनियों से राख की रफ्तार हुई तेज : प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नवांशहर। शहर में शुगर मिल की चिमनी से गिरने वाली राख थमने की बजाए और तेज हो गई है। पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले शनिवार रात व रविवार को इसकी मात्रा पहले से काफी...
article-image
पंजाब

गांव कुनैल में चल रहे क्रैशर के साथ हो रही अवैध माईनिंग का भाजपा नेत्री निमिषा महिता ने किया पर्दाफाश , आम आदमी पार्टी की सरकार के चलते गढ़शंकर की पहाडिय़ों व जंगल बरवाद हो रहे : निमिषा महिता

अवैध माईनिग की मुझे जानकारी नहीं है, मौके पर जाकर देखेगें : एसडीओ पवन कुमार गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कुनैल में चल रहे क्रैशर पर भाजपा की हलका गढ़शंकर की प्रभारी निमिषा महिता...
Translate »
error: Content is protected !!