शैक्षणिक संस्थानों के क्लस्टर सिस्टम के बारे में दी जानकारी

by

जिला भर के स्कूल मुखियों के लिए कार्यशाला आयोजित

शिक्षा सचिव ने नई पहलों और नव परिवर्तनों के बारे में भी बताया

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में जिला कांगड़ा के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यालय प्रमुखों की कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें बतौर मुख्यातिथि सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में विभाग तथा सरकार द्वारा किए जा रहे नई पहलों एवं नव परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश में लागू की गई क्लस्टर व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। शिक्षा सचिव ने आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य के कई शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप कई विद्यालय बंद भी हो चुके हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए शिक्षा व्यवस्था में आमूलदृचूल परिवर्तन समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से आह्वान किया कि वे इन चुनौतियों का साझा प्रयासों से सामना करें।
कार्यशाला के दौरान सचिव ने क्लस्टर व्यवस्था से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित विद्यालय प्रमुखों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का स्थल पर ही समाधान भी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में विद्या समीक्षा केंद्र तथा पोर्टल संबंधी प्रस्तुतियाँ समग्र शिक्षा शिमला टीम द्वारा दी गईं।
नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने कार्यशाला में मंच का संचालन किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिला कांगड़ा के 363 प्रधानाचार्य, 185 मुख्य अध्यापक, 353 केंद्रीय मुख्य शिक्षक एवं 23 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सहित लगभग 1000 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) अजय सम्बयाल, उपनिदेशक (माध्यमिक) कमलेश कुमारी, (गुणवत्ता) कंचन ज्योति, धर्मशाला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश पठानिया, सहायक निदेशक संजय ठाकुर, उपदृजिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल केस में क्या बोले केजरीवाल – केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या नहीं जानिए

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल केस में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया है कि सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर ऊना – जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में स्थापित की जाने वाली 17 औद्योगिक इकाईयों के लिए आज उद्योगपतियों व उद्योग विभाग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!