शौक का कोई मोल नहीं, स्कूटी के VVIP नंबर के लिए हमीरपुर के शख्स ने खोला खजाना

by

एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में लिया वीआईपी नंबर, इतने में आ जाती 3 कारें

एएम नाथ। हमीरपुर :  कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा ही मामला हिमचाल प्रदेश में एक बार फिर से सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में वीआईपी नंबर लिया। इतने रुपये में तीन कारें आ सकती थीं।
दरअसल, हमीरपुर के संजीव कुमार ने महज़ एक लाख रुपये की स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में वीआईपी वाहन नंबर HP21C-0001 खरीदा है। यह नंबर परिवहन विभाग की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के तहत प्राप्त किया गया, जिसमें केवल दो लोगों ने भाग लिया, लेकिन संजीव कुमार की ऊंची बोली ने सबको पीछे छोड़ दिया। यह राशि सीधे तौर पर हिमाचल सरकार के खाते में राजस्व के रूप में जमा हुई है, जिससे सरकार को बिना किसी अतिरिक्त संसाधन के 14 लाख की आमदनी हुई है। परिवहन विभाग के अनुसार, यह अब तक का सबसे महंगा टू-व्हीलर नंबर हो सकता है।
स्कूटी मालिक संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें खास और यूनिक नंबर का शौक है। उन्होंने यह नंबर अपनी नई स्कूटी के लिए खरीदा है और कहा शौक की कोई कीमत नहीं होती, और जब आपको कुछ खास चाहिए होता है, तो आप रुकते नहीं। गौरतलब है कि संजीव का अपना बिजनेस है और मट्टनसिद्व में उनकी बड़ी दुकान है, जिसमें वह सरिया और लोहे के सामान का व्यापार करते हैं। उधर, पूरे मामले की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक हो रही है। एक ओर जहां लोग उनकी सोच पर हैरान हैं, वहीं कई लोग इसे आधुनिक सोच और डिजिटल प्रक्रिया की सफलता भी मान रहे हैं।
———————
पहले भी स्कूटी की बोली चर्चा में रही थी
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में कोटखाई में एक स्कूटी के नंबर के लिए ऑनलाइन 1 करोड़ से अधिक की बोली लगी थी। हालांकि, आवदेक फर्जी फाया गया था और इसके बाद सरकार ने ऑनलाइन नंबर के ऑक्शन बंद दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के रणबांकुरों के इतिहास से रू-ब-रू होगी युवा पीढ़ी : दाड़ी में मेजर दुर्गा मल-कैप्टन थापा की स्मृति में बनेगा भव्य संग्रहालय: बाली

सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध धर्मशाला, 25 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से धर्मशाला के दाड़ी में शहीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया न मिलने पर मालिक ने जड़ा ताला

एएम नाथ। चम्बा : तीन वर्षों से नहीं मिला उप तहसील धरवाला कार्यालय का किराया तो मकान मालिक ने जड़ दिया ताला। मकान मालिक का कहना है कि कई बार जिला प्रशाशन और नायब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता...
Translate »
error: Content is protected !!