नादौन के कोहला गांव में बाइक-टिप्पर की टक्कर में बाइक सवार की मौत

by

एएम नाथ। नादौन :थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एनएच पर कोहला गांव में टिप्पर के साथ हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और टिप्पर का लोहे का बंपर भी अंदर की ओर धंस गया। बाइक सवार के सिर तथा टांग के कई भाग अलग होकर सड़क पर चारों ओर बिखर गए।

जानकारी के अनुसार गौरव (25) निवासी गांव टिल्लू बाइक पर बिना हैल्मेट पहने नादौन से कोहला की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने मोड़ पर तेज गति से आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया तो सामने से नादौन की ओर आ रहे टिप्पर को देख वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर के साथ टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर चालक भजन सिंह ने बताया कि बाइक सवार मोड़ पर बेहद तेज गति से ओवरटेक कर रहा था, जिसे बचाने का उसने काफी प्रयास किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में 30 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा चौगान में विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा। जिला एवं सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 31 अगस्त। ऊना जिले में पंचायती राज संस्थानों में किन्हीं आकस्मिक कारणों से रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला में व्यय होंगे 1.80 करोड़ रुपये- अपूर्व देवगन

मंडी, 15 जनवरी।  हिम कृषि योजना के तहत मंडी जिला के 20 कलस्टरों पर इस वर्ष एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज उपायुक्त कार्यालय में...
Translate »
error: Content is protected !!