श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता : फैक्टरीज एक्ट 1948 के सैक्शन अनुसार काम वाले घंटों की संख्या पहले की तरह 8 घंटे

by

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार ने काम के घंटों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कामकाजी दिन के दौरान एक श्रमिक से 12 घंटे से अधिक काम नहीं करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि काम के घंटों संबंधी फैक्टरीज एक्ट 1948 के अनुसार बीते दिनों जारी पत्र की गलत व्याख्या की गई है।

इस संबंधी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के ध्यान में यह मामला आने के बाद श्रम विभाग पंजाब द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जारी पत्र के नुक्ता नंबर 1 पर बताया है कि कामकाजी दिन के दौरान एक श्रमिक से अधिक से अधिक 12 घंटे काम करवाया जा सकता है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि फैक्टरीज एक्ट 1948 के सैक्शन अनुसार काम वाले घंटों की संख्या पहले की तरह 8 घंटे ही है, जिसमें आराम का समय (रैस्ट इंटरवल्ज) शामिल नहीं है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एक्ट अनुसार किसी भी बालिग श्रमिक से 48 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता।

यदि किसी श्रमिक के काम वाले घंटों की संख्या बढ़ जाती है तो बालिग श्रमिक को फैक्टरीज एक्ट 1948 के सैक्शन 59 अनुसार ओवरटाइम देना जरूरी है। इस मद के अनुसार फैक्टरी में काम करने वाला वर्कर अगर एक कामकाजी दिन के दौरान 9 घंटे से अधिक काम करता है और हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम करता है तो उसको दिहाड़ी से दोगुणा वेतन देना लाजिमी है।

फैक्टरी एक्ट और रूल्ज अनुसार कोई भी वर्कर लगातार 7 दिन से ज्यादा ओवरटाइम नहीं कर सकता। इसके साथ ही एक हफ्ते में किसी भी वर्कर के कामकाजी घंटे 60 से ज्यादा नहीं हो सकते और न ही एक पखवाड़े में किसी वर्कर के कामकाजी घंटे 115 से अधिक हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को किया याद

गढ़शंकर, 4 जनवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की इकाई गढ़शंकर की देखरेख में मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा...
article-image
पंजाब

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई एडवाइजरी पंजाब सरकार ने की जारी

चंडीगढ़ । पंजाब में कोरोना के मामलों में वृद्धि ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस स्थिति को देखते हुए, पंजाब सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें विशेष रूप...
article-image
पंजाब

रावलपिंडी फीडर  की बिजली सप्लाई 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी 

गढ़शंकर , 23 दिसंबर: 66 केवी उप-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी रावलपिंडी कंडी एपी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली...
Translate »
error: Content is protected !!