कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई एडवाइजरी पंजाब सरकार ने की जारी

by

चंडीगढ़ । पंजाब में कोरोना के मामलों में वृद्धि ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस स्थिति को देखते हुए, पंजाब सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है।

इसमें विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को भीड़-भाड़ से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

अमृतसर जिले में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने की है।

सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होना चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही, लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

यदि किसी को खांसी या बुखार जैसी समस्याएं हैं, तो उन्हें आइसोलेशन में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी गई है और दूसरों के संपर्क में आने से बचने के लिए कहा गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री 10 जून को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का करेंगे शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को किन्नौर जिला के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर स्ट्रेचर से मंच पर लाए गए डल्लेवाल : राकेश टिकैत ने टोहाना में भरी हुंकार – महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़

खनौरी बॉर्डर / टोहाना :   किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार उन्हें लगातार...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी...
article-image
पंजाब

फर्जी विधायक बनकर पुलिस को धमका रहा था युवक : गिरफ्तार

बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने नकली विधायक बनकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की. इस व्यक्ति ने खुद को भुच्चो हलके...
Translate »
error: Content is protected !!