श्रीमद भागवत कथा में कंस वध व बाल लीलाओं का किया आयोजन : मलपुर में श्रीमदभागवत कथा का छठा दिन

by

बद्दी, 10 अप्रैल (तारा) : मलपुर शिव मंदिर में श्री मदभागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक नरोतमपुरी ने कंस वध व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को वर्णन किया।

कथा वाचक ने बताया कि कंस अपनी बहन देवकी से बहुत प्यार करता था। जब उसने देवकी का विवाह वासुदेव से किया तो उसे अकाशवाणी हुई कि तेरी बहन देवकी की आठवीं संतान तेरी मोत का कारण बनेगी। इस पर वह भयभीत हो गया और उसी समय तलवार निकाली और देवकी को हत्या करने लगा जिस पर वासुदेव ने उसे उसकी जीवन की भीख मांगते हुए कहा कि अब यह मेरी पत्नी है। जो भी इसकी 8वीं संतान होगी उसे मार देना। कंस के यह बात समझ में आ गई और उसने दोनों का कारागार में बंद कर दिया। उसके बाद पहरा लगा दिया। पहले कंस ने सोचा कि उसकी आठवीं ही संतान को मारेगा लेकिन उसके सलाहकारों ने कहा कि अगर 8वीं संतान पहले हो गई तो वह भी उसकी मौत का कारण बन सकती है। जिससे उन्हें सभी को मारना शुरू कर दिया। उसने अपने पिता अग्रसेन को भी कैद में डाल दिया। और स्वयं राजा बन गया।
जब देवकी की 8वीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण हुए तो सभी पहरेदार सौ गए और स्वयं कारागार के दरवाजे खुल गए। अचानक बेड़ियां हटने से वासुदेव भगवान कृष्ण को लेकर नंदबाबा के घर आए वहां पर यशोदा माता के बेटी हुई थी। उसे लेकर वह कारागार में पुहंचे जैसे ही बच्ची ने रोने की आवाज की तो पहरेदार जाग गए। और कंस तलवार लेकर बच्ची को मारने आया लेकिन जैसे ही उसने हाथ पर उसे उठाया तो वह आकाश की ओर उड गई और जाते समय बताया कि उसे मारने वाले गोकुल में पैदा हुआ है। जिस पर कंस ने सभी बच्चों को मारने की योजना बनाई।
पुतना को भेजा और पुतना जैसे ही भगवान को दूध पलाने लगी तो भगवान से उनके प्राण की निकाल दिए और उसे मां की उपाधि देकर मोक्ष दिया। जब वह थोड़े बड़े हुए तो क्रुर को मथुरा बुलाया और दोनो भाईयों को पहले मल युद्ध कराया। कई प्रकार की युद्ध कराए लेकिन भगवान हमेशा सबको पराजित करते हुए कंस को पकड़ कर ले गए उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उन्होंने अपने माता पिता को आजाद कराया और अपने नाना उग्रसेन को मथुरा का राजा बनाया।
इस मौके पर तहसीलदार हुसन चंद, रामलाल चौधरी, सुरेश चौधरी, डीआर चंदेल, पूर्व प्रधान नसीब सैणी, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, श्याम चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्शन-मलपुर में आयोजित भागवत कथा के समापन पर आरती में भाग लेते हुए ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कूल-कॉलेज बंद करने के मामले में अपना-पराया कर रही है सरकार ….शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ननखड़ी से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता कौल नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनेंगे 4 सैक्टर, मैजिस्ट्रेट करेंगे निगरानीः डीसी

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन पर उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक ऊना, : प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों पर आज एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!