श्री अकाल तख्त में सीएम मान की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

by

एएम नाथ। अमृतसर : श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान के पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम साढ़े 4 बजे आएं।

दरअसल, अकाल तख्त ने मान के दिए बयानों और एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद सीएम ने कहा था कि 15 जनवरी को ही अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम है लेकिन वे वहां नहीं जा पाएंगे और अकाल तख्त में पेश होंगे। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त की तरफ से ये फैसला लिया गया है।
बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर अकाल तख्त पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए।
हालांकि इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि सीएम अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनिया गांधी के संस्मरण पर भड़के सुखबीर बादल, 1984 सिख नरसंहार के दोषियों को बचाने का लगाया आरोप

पंजाब कांग्रेस के नेताओं से चुप्पी तोड़ने की मांग, राजीव गांधी के फैसले पर उठाए सवाल चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के...
article-image
पंजाब

सीएम मान से सुखबीर सिंह बादल ने अजनाला में लोगों की जान बचाने के लिए की सेना बुलाने की अपील

अजनाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान से रामदास के बाढ़ से प्रभावित हुए 60 गावों के लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!