श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए किए जाएं पुख्ता प्रबंध: जिलाधीश

by

होशियारपुर  :  17 अगस्त तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा संबंधी जिला प्रबंधकी काम्पलैक्स में जिलाधीश श्री संदीप हंस ने सिविल तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रियों के लिए पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी सरताज सिंह चाहल भी विशेष तौर से उपस्थित थे।   जिलाधीश ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से फौज के अधिकारियों सहित एसडीएमज़ एवं डीएसपीज़ आपसी तालमेल के साथ सांझे तौर पर पैट्रोलिंग करना यकीनी बनाएं। इसके अलावा यात्रियों की सहूलतों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सहूलतों के लिए मैडीकल टीमों के अलावा एम्बुलैंसों का भी उचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने यह भी हिदायत की कि 24 घंटे स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया जाए। उन्होंने जहां सचिव रीजऩल ट्रांसपोर्ट अथार्टी को रिक्वरी वानों का प्रबंध करने के लिए कहा, वहीं संबंधित अधिकारियों को पीने वाले पानी से लेकर यात्रियों के लिए हर सहूलत का पुख्ता प्रबंध करने के लिए भी कहा।

एसएसपी श्री सरताज सिंह चाहल ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत करते हुए सुरक्षा के लिहाज से किसी भी तरह की कोई कमी पेशी नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर एडीसी (शहरी विकास) संदीप कुमार, एसपी मुख्तियार सिंह, एसडीएम मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एसडीएम होशियारपुर शिवराज सिंह बल्ल, कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार के अलावा डीएसपीज़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकाल कर स्वस्थ, सशक्त तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर लेकर जाना: डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र शाम चौरासी में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ होशियारपुर, 16 मई :  पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही...
पंजाब

एक्टिवा सवार पति पत्नी से सोने के गहने व नगदी लूटने वाले महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर में एक्टिवा सवार पति पत्नी को रोककर उनसे सोने के गहने व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी है। दर्ज...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या : नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच चल रहा था विवाद

अबोहर : पंजाब के अबोहर के गांव कल्लरखेडा में गुरुवार सुबह नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मौजूदा सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर 7 शूटर्स को पंजाब सहित कई राज्यों में रेड कर किया गिरफ्तार

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : दिल्ली की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के तहत स्पेशल सेल ने पंजाब समेत कई...
Translate »
error: Content is protected !!