श्री आनंदपुर साहिब में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी हेरिटेज स्ट्रीट : बैंस

by

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब के मुख्य गुरुद्वारा साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक, जहां दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, तक शानदार हेरिटेज स्ट्रीट बनाने की घोषणा की है।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर दुनियाभर में बसने वाली सिख संगत को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट का उद्देश्य इस पवित्र मार्ग को संगमरमर की सुंदर नक्काशी, सुव्यवस्थित फूल-पौधों की सजावट और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना है।

इस तरह पूरा होगा प्रोजेक्ट का प्रथम चरण

इस अहम प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि परियोजना के पहले चरण के तहत 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इस मार्ग को पैदल श्रद्धालुओं के लिए शांत और अधिक अनुकूल जोन में बदला जाएगा, जो वाहनों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त होगा। इससे श्रद्धालु शांति और श्रद्धा के साथ इस पवित्र मार्ग पर चल सकेंगे। इसके अलावा, तख़्त साहिब को जाने वाली सीढ़ियों को भी शानदार संगमरमर और आकर्षक डिजाइन से नया स्वरूप दिया जाएगा, जो इस स्थान के आध्यात्मिक वातावरण में नई आभा जोड़ेगा।

प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया हो चुकी पूरी

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान करेंगे। यह विकास कार्य श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को गहन बनाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इस परियोजना से श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं में भी और अधिक वृद्धि होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल...
article-image
पंजाब

गूंजेंगे देश भक्ति के गीत : पंजाब में सभी बसों में

सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस खास बनाने की तैयारी गुरदासपुर:25 सितम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आदर्श मान कर पंजाब की सत्ता में आी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इस बार...
article-image
पंजाब

पुलिस मुकाबले में विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी घायल : एसएसपी मलिक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर के किनारे गांव अजनोहा के पुल के समीप मक्की के खेतों में पुलिस को विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी मुकाबले में हुआ घायल घटना का समाचार सुनते ही...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

गढ़शंकर: 2 सितम्बर: कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री...
Translate »
error: Content is protected !!