श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

by

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ ।तत्पश्चात सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास करके एवं कक्षा सातवीं एवं आठवीं के छात्रों ने अपनी स्कूल बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर विद्यालय के सत्र 2024- 25 के कक्षा दसवीं की स्टेट टॉपर कर्मा एवं 12वीं के स्कूल टॉपर अपूर्वा, हेतल एवं काजल को पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय में छात्रों को विशेष प्रेरणात्मक पल उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल के जे एस रंधावा जिन्होंने ‘ऑपरेशन विजय शियाचीन’ में अपनी सक्रिय भागीदारी दी है। अपनी आर्मी पोशाक में पूरे उत्साह एवं जोश में उपस्थित हुए जो छात्रों को देश प्रेम ,त्याग, नियमों का अनुपालन और देशभक्ति के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प करने की प्रेरणा देता है ।उन्होंने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक सच्चा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिला नायर ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

3000 अध्यापकों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही : 250 करोड़ रूपए से डबल लेन होगी छैला-कुमारहट्टी सड़क : मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने के दिए निर्देश

सरकार ने थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनों के लिए जारी किए 85 करोड़ रुपए एएम नाथ।  कोटखाई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के कोटखाई सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया 1.16 करोड़ से निर्मित रावमापा धुसाडा के साईंस लैब का लोकार्पण : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रूकेगी – शिक्षा मंत्री 13.33 करोड़ रूपये से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का किया भूमिपूजन कर रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!